मुंगेली, 17 सितम्बर 2025/sns/- जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिले के आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनी और नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन बड़ी दूर से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आते हैं, इसलिए जनदर्शन के सभी प्रकरणों का पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता से निराकरण करें। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित कराने, शौचालय निर्माण कराने, विद्युत व्यवस्था दुरूस्त कराने संबंधी आवेदन सौंपकर निराकरण की मांग की।
जनदर्शन में ग्राम मनोहरपुर के गनपत लाल साहू ने विवाह प्रमाण पत्र बनवाने, ग्राम हरियरपुर के ग्रामीणों ने नया ट्रांसफार्मर लगवाने, ग्राम सुरेठा के सीताराम साहू ने पेयजल की समस्या का समाधान कराने, ग्राम दुल्हिनबाय के संजय मोहले ने खेत में सिचाईं हेतु लगे सौर ऊर्जा की मरम्मत कराने, ग्राम कंचनपुर की संतोषी बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, नवागॉव घुठेरा के चांदनी टोण्डे ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण कराने, ग्राम नवलपुर के माधव प्रसाद ने प्रधानमंत्री मुद्रा लोन अंतर्गत ऋण दिलाने, ग्राम नवागॉव के रामनाथ ने भूमि अधिग्रहण की मुआवजा राशि दिलाने, ग्राम गैलूगॉव के ममता रात्रे ने महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने सहित अन्य आवेदकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए नियमानुसार निराकरण के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, लोरमी एसडीएम श्री मायानंद चंद्रा, पथरिया एसडीएम रेखा चंद्रा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


