बीजापुर, 14 सितम्बर 2025/sns/ – सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि थाना भोपालपटनम क्षेत्रांतर्गत घटना 04 जुलाई 2025 को ग्राम नीलमड़गू के जंगल पहाड़ में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड की घटना घटित हुई है। जिसमें पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग हुई। फायरिंग रूकने के बाद सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए घटना स्थल का बारिकी से सर्च किया गया। सर्चिग के दौरान घटना स्थल पर एक अज्ञात पुरूष माओवादी का शव मिला। शव के पास से एक नग 303 रायफल, सहित अन्य हत्यार व नक्सल सामग्री बरामद किया गया है। उक्त घटना के संबंध में जिस किसी को भी किसी प्रकार की जानकारी हो तो 26 सितम्बर 2025 तक न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी भोपालपटनम में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकतें हैं।

