जगदलपुर, 11 सितम्बर 2025/sns/- दिव्यांग जनों को पुनर्वास एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में डिलमिली निवासी भारत मंडावी को कृत्रिम पैर मिलने से भारत ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को हृदय से आभार व्यक्त किया।और कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री के प्रयासों से दिव्यांग जनों को समाज के मुख्य धारा में जोड़कर सक्षम बना रहे है। भारत ने बताया कि वह 1998 में कक्षा दसवीं में अध्ययनरत था उस समय उनके पिता जी रेलवे विभाग में कार्यरत थे उसी दौरान पिता जी से मिलने जा रहे थे पटरी पार करते समय पैर फिसलने से चलती ट्रेन उनका दाहिना पैर कट गया।पैर कट जाने से वह बहुत दुखी हुआ। उन्होंने बताया कि 10 साल पहले भी कोण्डागांव में आयोजित शिविर में उन्हें कृत्रिम पैर मिला था और आज फिर से नया पैर लगाए हैं।पैर लगने से भारत स्वयं को सक्षम महसूस कर रहा है और बताया कि दैनिक जीवन में सामान्य लोगों की भांति कार्य कर सकता हूं घर की खेती किसानी से लेकर स्कूटी भी चला लेता हूं।और शासन के दिव्यांग जनों को प्रदाय पेंशन एवं अन्य सहायता भी समय पर मिल जाने से काफी सहूलियत होती है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने शिवनाथ नदी सहित बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का किया दौरा-इंटकवेल में जलकुंभी व कचरा निकालने एनडीआरएफ टीम सफाई में जुटी
दुर्ग, 12 जुलाई 2025/sns/- लगातार हो रही भारी बारिश और मोगरा बैराज से छोड़े गए पानी के चलते शहर में जल आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने शिवनाथ नदी किनारे स्थित 24 व 42 एमएलडी इंटकवेल का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर श्रीमती अल्का […]
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त कृषकों के खातों में हस्तांतरित
कवर्धा, 19 नवंबर 2025/sns/- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त आज देशभर के किसानों के लिए जारी की गई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोयम्बटूर, तमिलनाडु से आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में कुल 18 हजार करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित की गई। राष्ट्रीय कार्यक्रम से वेबकास्टिंग के माध्यम […]
श्री रामलला दर्शन एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से पूरे हो रहे श्रद्धालुओं के सपने : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
रायपुर, 23 सितम्बर 2025/sns/- रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम ऑडिटोरियम में श्रीरामलला दर्शन योजना एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में शामिल वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में भव्य सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने भगवान श्रीराम की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। […]


