मुंगेली,11 सितम्बर 2025/sns/- ऊर्जा खपत को कम करने और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई “पीएम सूर्य घर योजना” आमजनों के जीवन में बदलाव ला रही है। जिले के सरगांव (वार्ड क्रमांक 10) निवासी श्री बिसाहू राम साहू इसकी मिसाल बन गए हैं। लगभग दो माह पूर्व उनके घर में 3 किलोवाट का सोलर पैनल विभाग द्वारा स्थापित किया गया। पहले हर महीने 100 से 150 यूनिट बिजली खपत के कारण उन्हें 400 से 500 रुपये तक का बिल चुकाना पड़ता था। लेकिन अब सोलर पैनल लगने के बाद उन्हें हर माह 400 यूनिट का क्रेडिट मिल रहा है। नतीजा यह हुआ कि उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया और वे प्रतिमाह 500 रुपये से अधिक की बचत कर पा रहे हैं। श्री साहू ने बताया कि पहले हर महीने बिल की चिंता रहती थी, लेकिन अब सोलर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता का अहसास हो रहा है। यह योजना वास्तव में आमजन के जीवन में उजाला भर रही है। यह योजना न केवल श्री साहू जैसे उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन एनर्जी के प्रसार में भी अहम योगदान दे रही है।
संबंधित खबरें
जो पढ़ेगा, वही आगे बढ़ेगा- शिक्षामंत्री शिक्षा मंत्री श्री यादवगुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने सरकार कृत संकल्पित
जो पढ़ेगा, वही आगे बढ़ेगा- शिक्षामंत्री शिक्षा मंत्री श्री यादवगुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने सरकार कृत संकल्पित रायपुर, 24 सितम्बर 2025/ प्रदेश के स्कूली शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि राष्ट्र और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण आधार है। गुणवत्तायुक्त शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए केन्द्र […]
कलेक्टर एवं जिला सीईओ ने किया जिला स्तरीय प्लास्टिक प्रोसेसिंग इकाई का औचक निरीक्षण
अम्बिकापुर, 01 सितम्बर 2025/sns/- स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ठोस एवं प्लास्टिक कचरे के समुचित प्रबंधन की दिशा में जिले ग्राम पंचायत दरिमा में स्थापित जिला स्तरीय प्लास्टिक प्रोसेसिंग इकाई केन्द्र/एम.आर.एफ. का कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने औचक निरीक्षण किया। 569 ग्रामों की जुड़ेंगी स्वच्छाग्राही दीदियांएम.आर.एफ. […]

