सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 सितम्बर 2025/sns/- स्वच्छ भारत मिशन की कार्यों को निरीक्षण करने के लिए राज्य स्तर से मोनिका सिंह राज्य सलाहकार ने बिलाईगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत टेढ़ीभादरा में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे निर्मित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक शौचालय के साथ निर्मित दुकान से सामान भी खरीदी कि। सामुदायिक शौचालय का निर्माण ग्राम पंचायत के द्वारा कराया गया है जिसे ₹1000 प्रति माह किराए से दुकान को किराए पर दिया गया है। दुकानदार मासिक 5 से ₹6000 कमा लेते हैं और आसपास के लोगों को एवं आने जाने वाले लोग शौचालय का इस्तेमाल करते हैं। दुकान के मालिक शौचालय की रखरखाव साफ सफाई और स्वच्छ वातावरण बनाने में अपना पूरा योगदान दे रहे हैं। शौचालय के साथ निर्मित दुकान आमदनी का जरिया बन रहा है, जिससे लोगों को आर्थिक लाभ हो रहा है। शौचालय का उपयोग खुले में शौच मुक्त के स्थायित्व को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर राज्य सलाहकार ने दुकान से सामान खरीद कर दुकानदार का उत्साहवर्धन किया तथा उनके द्वारा की जा रहे इस कार्य की सराहना भी की l
संबंधित खबरें
प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 44 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
अंबिकापुर, 04 फरवरी 2026/sns/- अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 44 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें तहसील लुण्ड्रा के करेसर निवासी रवन नगेसिया की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस रोंगसी, तहसील लुण्ड्रा के उरदरा निवासी हरे कृष्ण भगत की मृत्यु […]
कबीरधाम जिले के दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचेगी नेत्र जांच सेवा
कवर्धा, 26 जुलाई 2025/sns/- कबीरधाम जिले के दूरस्थ और वनांचल इलाकों में आंखों की जांच और इलाज जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा अब लोगों की दहलीज तक पहुंचेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कबीरधाम जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा और […]
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर परिवहन विभाग का सेवा शिविर डिजिटल सेवाओं से नागरिक हुए जागरूक
रायगढ़, 06 नवम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नागरिकों को आधुनिक परिवहन सेवाओं की जानकारी एवं सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय रायगढ़ द्वारा 2 से 4 नवम्बर 2025 तक शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़ में परिवहन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कलेक्टर श्री मयंक […]

