जगदलपुर, 04 सितम्बर 2025/sns/- राज्य में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी संस्थानों में नियोजित करने के उद्देश्य से 09 एवं 10 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए सत्र 2022, 2023, 2024 एवं 2025 में उत्तीर्ण सभी दसवीं, बारहवीं, आईटीआई उत्तीर्ण एवं डिप्लोमा धारक युवा रोजगार कार्यालय के वेबसाइट मतवरहंतण्बहण्हवअण्पद पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। प्रभारी सयुंक्त संचालक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाएं जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार शासकीय आईटीआई जगदलपुर में 09 एवं 10 सितम्बर 2025 तक पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया है जो भी आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी पंजीयन नही करवाएं हैं ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी अपना शैक्षणिक दस्तावेज, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर उक्त शिविर में पंजीयन करवा सकते हैं। बस्तर संभाग के सभी आईटीआई में ई-रोजगार पंजीयन किया जा रहा है। अधिक जानकारी हेतु संस्था के प्लेसमेंट अधिकारी श्री पहाड़ सिंह बारिक मोबाइल नंबर 9479248524 से सम्पर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
कॉलेज एवं विद्यालयों में सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन
अम्बिकापुर, 21 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और पंचायत स्तर पर सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए विविध […]
राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
राजनांदगांव, 18 नवम्बर 2025/sns/-चतुर्थ एकलव्य आदर्श विद्यालयों की राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन ओडिशा में किया गया। प्रतियोगिता में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दिव्यांश ने ताइक्वांडो में रजत पदक तथा हुमेश व खेमन और एकलव्य के कबड्डी व कुश्ती में छात्रों ने कास्य पद […]
“स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान” का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर विशेष फोकस
अम्बिकापुर, 19 सितम्बर 2025/sns/- भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाए जा रहे “स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान” का शुभारंभ जिले में किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, किशोरी स्वास्थ्य सेवाएं, राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन और टीबी मुक्त भारत को […]

