कवर्धा, 03 सितंबर 2025/sns/- भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सीईई) आयोजित किया गया था। जिसका परिणाम घोषित किया जा चुका है। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा माह नवंबर-दिसंबर 2025 में आयोजित होना संभावित है। कबीरधाम जिले के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण किया है उन्हें निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण दिया जाना है, ऐसे अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम में दिनांक 12 सितम्बर 2025 तक अपना नाम दर्ज करा सकते है या गूगल लिंक से अपनी जानकारी भेज सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय या दूरभाष क्रमांक 07741-299344 से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
संबंधित खबरें
जिले में 08 से 31 दिसम्बर 2025 तक चलेगा सघन कुष्ठ खोज अभियान
जांजगीर-चांपा, 08 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में 08 से 31 दिसम्बर 2025 तक सघन कुष्ठ खोज अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में कुष्ठ रोग के उन्मूलन के उद्देश्य से समुदाय में कुष्ठ रोग के संक्रमण को रोकने हेतु प्रत्येक रोगियों का […]
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने पीएम मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन का समीक्षा किया
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 30 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभग अंतर्गत प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन हेतु विभागीय समीक्षा बैठक किया।कलेक्टर ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को निर्धारित समय पर आंगनबाड़ी केंद्र खोलने, बच्चों को पौष्टिक आहार देने, अच्छे से प्रारंभिक शिक्षा दें जिससे बच्चे […]
किसानों को मिला ऑयल पाम योजना की तकनीकी जानकारी
बिलासपुर, 21 नवम्बर 2025/sns/-केन्द्र सरकार द्वारा तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नेशनल मिशन ऑन एडीबल ऑयल-ऑयल पाम योजना संचालित है। जिले में ऑयल पाम की व्यावसायिक खेती की संभावनाओं को देखते हुए इसे प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस दिशा में ऑयल पाम किसानों को आर्थिक सहायता के साथ तकनीकी मार्गदर्शन को […]

