कोरबा, 03 सितंबर 2025/sns/- राज्य उपभोक्ता आयोग रायपुर के निर्देशानुसार शनिवार 30 अगस्त को जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा द्वारा ग्राम तिलकेजा के पंचायत भवन में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रंजना दत्ता, सदस्यगण सुश्री ममता दास एवं श्री पंकज कुमार देवड़ा द्वारा उपभोक्ता कानून की जानकारी उपस्थित ग्रामीणों को प्रदान कर ई हियरिंग एवं ई-फाइलिंग के संबंध में विस्तार से बताते हुए कहा कि अब आमजन को उपभोक्ता कानून का लाभ प्राप्त करने के लिए जिला आयोग की दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और आप घर बैठे ही की जागृति पोर्टल के द्वारा अपने मोबाइल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज उत्पाद और सेवाओं से जुड़ा प्रत्येक मुद्दा जिसमें उपभोक्ता को किसी परेशानी का सामना करना पड़ता है वह उपभोक्ता कानून के अंतर्गत आता है। ऐसी स्थिति में आम उपभोक्ता बीमा, फसल बीमा, बैंकिंग सुविधा, ऑनलाईन फ्राड के बारे में जानकारी दी, कोचिंग संस्थान एवं निर्माण कार्य एजेंसियों के विरुद्ध आयोग के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं कार्यक्रम में उपस्थित वक्ता के रूप में अधिवक्तागण श्रीमती अरूणा श्रीवास्तव, सुमन साहू, एवं श्री श्रीनिवास द्वारा उपभोक्ता अधिकार पर अपना वक्तव्य दिया गया। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती तेरस बाई कंवर, विधायक प्रतिनिधि देवमूरत कंवर, राम मनोहर सोनी अधिवक्ता, पंच जमुना बाई, किशन साव, पूर्व उपसरपंच अशोक पाण्डेय, मनी हलवाई रेंजर फारेस्ट, नरोत्तम धीवर एवं ग्रामीण जन तथा जिला उपभोक्ता आयोग के कर्मचारीगण रामनारायण पटेल, मनीराम श्रीवास, राजेश्वर राव इंग्ले, संजय कुमार शर्मा उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
राज्योत्सव के सफल आयोजन हेतु आवश्यक सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
कोरबा, 29 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज एवं शासकीय कार्यो के क्रियान्वयन स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्य प्रगति हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने टीएल के विभागवार लम्बित प्रकरणों की भी जानकारी लेते हुए शीघ्र निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित […]
सांप डसे तो झाड-फूक में समय न गवाएं शीघ्र अस्पताल पहुंचे
कोरबा, 12 जुलाई 2025/sns/- कोरबा जिला वनांचल क्षेत्र होने के कारण, बरसात का मौसम शुरू होते ही वातावरण में नमी और उमस बढने तथा वर्षा का पानी जब उनके बिलों में भर जाने के कारण अपने भोजन की तालाश में जहरीले कीट, सांप बिच्छु अपने व तथा सुरक्षित स्थान की तलाश में अक्सर बाहर आ […]
स्कूल के छात्र-छात्राओं के मध्य नशा के दुष्प्रभाव एवं उसके रोकथाम के विषय पर रैली
कोरबा, 13 जनवरी 2026/SNS/-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम/योजना ;डॉनद्ध ड्रग अवरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन फॉर ए ड्रग फ्री इंडिया स्कीम 2025 दिनांक 05 जनवरी 2026 से 12 जनवरी 2026 के तहत एवं छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुरूप व राष्ट्रीय युवा दिवस (विवेकानंद जयंती) के उपलक्ष्य में साप्ताहिक शिविर […]

