सारंगढ़ बिलाईगढ़, 30 अगस्त 2025/sns/- महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में सारंगढ़ के खेलभाठा में वेटलिफ्टिंग, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, खोखो, दौड़ आदि का आयोजन किया गया। अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पांडेय और कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर खेल संघों और खिलाड़ी को अतिथियों के द्वारा खेल सामग्री और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं, कोच, खिलाड़ी, अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, सीईओ जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन, एसडीएम अनिकेत साहू , विधायक उत्तरी जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, जनपद पंचायत सारंगढ़ अध्यक्ष ममता ठाकुर, गणमान्य नागरिक ज्योति पटेल मनोज जायसवाल, भुवन मिश्रा, अरुण गुड्डू यादव, जांजगीर चांपा सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनवानी, संदीप शर्मा, बरतराम साहू आदि उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
डॉक्टरों की लापरवाही से महिला की हालत नाजुक 3 दिन पहले हो चुकी थी बच्चे की मौत अब माँ की जान पर बन आई शीर्षक से प्रसारित समाचार असत्य एवं आधारहीन
राजनांदगांव, 14 जुलाई 2025/sns/- डॉक्टरों की लापरवाही से महिला की हालत नाजुक, 3 दिन पहले हो चुकी थी बच्चे की मौत, अब माँ की जान पर बन आई शीर्षक से समाचार वेबपोर्टल के माध्यम से प्रसारित किया गया है, जो कि असत्य एवं आधारहीन है।शासकीय मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार […]
दुर्ग बना प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण योजना में अग्रणी लक्ष्य से दोगुने मिले आवेदन
दुर्ग, 19 जून 2025/sns/- प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना के अंतर्गत दुर्ग ज़िले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस योजना का उद्देश्य असंगठित सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को तकनीकी, व्यावसायिक और वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अधिक संगठित होकर अपने व्यवसाय को मजबूती दे सकें।जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग से प्राप्त […]
वर्ष 2024 के पूर्व कराये गये पंजीयन को आधार कार्ड से लिंक करायें
कोरबा, 16 जुलाई 2025/sns/ वर्तमान में जिला रोजगार कार्यालय में पंजीयन हेतु आधार कार्ड अनिवार्य है। वर्ष 2024 के पूर्व रोजगार कार्यालय कोरबा में पंजीयन कराये गये आवेदकों को सलाह दी गई है कि माह अगस्त 2025 तक रोजगार पंजीयन को आधार कार्ड से लिंक करवाना सुनिश्चित करें। अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय कोरबा में समस्त […]

