जांजगीर-चांपा, 26 अगस्त 2025/sns/- कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और रोजगार विभाग द्वारा 9 व 10 अक्टूबर 2025 को राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस रोजगार मेले में जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। विभाग की वेबसाइट erojgar.cg.gov.in पर राज्य स्तरीय रोजगार मेला 2025 में उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी प्रदर्शित की गई है। इच्छुक युवा वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त युवा जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा में उपस्थित होकर भी पंजीयन कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा से संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
आदि कर्मयोगी सेवा अभियान ब्लॉक स्तरीय अभिविन्यास सह कार्यशाला का किया गया आयोजन
जांजगीर-चांपा, 11 सितम्बर 2025/sns/- भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा जनजातीय वर्ग के सर्वांगीण विकास हेतु आदि कर्मयोगी अभियान प्रारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य जनजातीय समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है, विशेष रूप से जनजातीय बहुल ग्रामों में जनजातीय परिवारों को सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।सहायक आयुक्त आदिवासी […]
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों की मांग पर विभन्न निर्माण कार्यो के लिए 01 करोड़ 23 लाख 50 हजार रूपए की घोषणा की
कवर्धा, 02, सितंबर 2025/sns/- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अपने कबीरधाम जिले के प्रवास के दौरान ग्राम बदराडीह बाघूटोला, खुर्सीपार, जैताटोला में आयोजित रामधुनी कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामवासियों के साथ भजन-कीर्तन में भाग लेकर भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जिले तथा […]
सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ अग्रसर
रायपुर, 16 दिसंबर 2025/sns/-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के मार्गदर्शन एवं बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर के प्रयासों से अब प्रदेश सब्जि उत्पादन के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है। बता दें कि पहले जहां किसान केवल धान की खेती के भरोसे […]


