जांजगीर-चांपा, 23 अगस्त 2025/sns/- आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति नैला-जांजगीर की तैयारियों की समीक्षा हेतु आज कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय पांडेय ने समिति के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में नवरात्रि में अग्रसेन भवन के पास आयोजित होने वाले दुर्गा उत्सव के सफल एवं सुरक्षित आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि उत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग एवं यातायात प्रबंधन की पुख्ता तैयारी की जाए। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने सुरक्षा संबंधी प्रबंधों की जानकारी देते हुए बताया कि उत्सव स्थल पर सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से विशेष गश्ती दल नियुक्त होंगे। उन्होंने बेरिकेटिंग, यातायात, पार्किंग के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने विभिन्न सुझाव भी रखे। प्रशासन ने सभी आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया तथा शांति, सौहार्द और श्रद्धा के साथ दुर्गा उत्सव मनाने की अपील की। अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेद्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह ठाकुर, एसडीएम जांजगीर श्री सुब्रत प्रधान, श्री राजेश पालीवाल, श्री विक्रम पालीवाल, श्री संदीप शर्मा, श्री राकेश अग्रवाल सहित अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
सभी सोलर एजेंसी उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर दिलाएं पीएम सूर्य घर योजना का लाभ श्री आर. ए. पाठक
राजनांदगांव, 09 जनवरी 2026/sns/- बिजली कंपनी के डायरेक्टर श्री राम अवतार पाठक ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रगति पर राजनांदगांव रीजन के अन्तर्गत राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिलें के सौलर एजेन्सियों के संचालकों एवं मैदानी अधिकारियों की बैठक लेकर विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होने सौलर एन्जेसियों के संचालको […]
विकास कार्य हेतु 13.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
दुर्ग, 20 सितंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए निर्माण कार्य के लिए 13 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। सांसद श्री विजय बघेल द्वारा अनुशंसित उक्त कार्याे का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग द्वारा […]
उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा नगर पालिका कुम्हारी को 16 करोड़ लागत के विकास कार्यों की सौगातें- महाविद्यालय भवन की बाउण्ड्रीवॉल निर्माण के लिए 30 लाख रूपए की घोषणा
दुर्ग, 31 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेलकुद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरूण साव के मुख्य आतिथ्यि में आज नगर पालिका कुम्हारी में 16 करोड़ 30 लाख 51 हजार की लागत के निर्माण कार्य का लोकार्पण एवं भूमिपूजन संपन्न हुआ। जिसमें वार्ड क्रमांक 15 में […]


