बलौदाबाजार, 22 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार के पर्यवेक्षण में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर बलौदाबाजार परियोजना अंर्तगत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पनगांव में खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बालिकाओं को खो-खो, कबडडी,कुर्सी दौड़, 100 मीटर दौड एवं अन्य गतिविधियां कराई गई। विजेता प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिये मेडल एवं शील्ड प्रदान किया गया।
इसी तरह कसडोल परियोजना अर्न्तगत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हटौद, परियोजना पलारी अंर्तगत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरतोरा एवं परियोजना सिमगा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही में मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत बालिका सुरक्षा माह के अनुक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं महिला सशक्तिकरण केन्द्र की टीम द्वारा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।इसमें बालिकाओं की अपराध के प्रति संवेदनशीलता तथा लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम 2012 की वर्तमान प्रासंगिकता के बारे में छात्रो को जानकारी प्रदान की गई।


