कोरबा, 21 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कोरबा चाम्पा मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माँ मड़वारानी मंदिर स्थल का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों और मंदिर से संबंधित समिति के सदस्यों से चर्चा की। समिति की सदस्यों और अन्य ग्रामीणों द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानियों से कलेक्टर को अवगत कराते हुए विभिन्न मांग रखी गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्रि के समय यहाँ हजारों श्रद्धालुओं का आना होता है। इसके साथ ही अन्य दिनों में भी आसपास सहित दूरदराज के श्रद्धालु देवी के दर्शन सहित अपनी मनोकामना और आस्था के मद्देनजर आते हैं। यहाँ उन्हें विश्राम और लंबी कतार होने पर गर्मी के दिनों में धूप में तथा बारिश के दिनों में बारिश में खड़ा होना पड़ता है। गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या भी उतपन्न होती है। कलेक्टर श्री वसंत ने स्थानीय ग्रामीणों और मंदिर समिति के सदस्यों के से आई मांग को गंभीरता से लेते हुए मंदिर परिसर को संवारने सहित श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अनेक मांगो पर सहमति दी। कलेक्टर ने जिला खनिज न्यास मद और सीएसआर से श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए तीन शेड निर्माण, एक हॉल, दर्शनार्थियों के कतारबद्ध होने के लिए स्टील की रेलिंग और छायादार शेड निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने की बात कही। कलेक्टर द्वारा श्रद्धालुओं के हित में अनेक निर्माण कार्यों की सहमति मिलने पर सभी ने आभार जताया। कलेक्टर ने विद्युत विभाग को मड़वारानी मंदिर परिसर में पर्याप्त क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने पेयजलापूर्ति के लिए भी पहल करने की बात कही है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले, एसडीएम श्री सरोज महिलांगे और जनपद सीईओ समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
सिलगेर निवासी माड़वी कोसा का आवास और आत्मनिर्भरता का सपना हुआ साकार
सुकमा, 10 दिसम्बर 2025/sns/- शासन की प्राथमिक योजना नियद नेल्ला नार अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजनादृग्रामीण के अभिसरण ने ग्राम पंचायत सिलगेर के हितग्राही श्री माड़वी कोसा पिता श्री माड़वी पाण्डू के जीवन में बदलाव लाया है। वर्षों से जर्जर झोपड़ी में कठिनाईयों के बीच निवास कर रहे श्री कोसा का पक्का घर बनाने का सपना […]
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने किया नवजीवन नशा मुक्ति केंद्र के नये भवन का शुभारंभ
सारंगढ़–बिलाईगढ़, 23 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ में फीता काट कर नवजीवन नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ किया गया। भारत सरकार की योजना नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत नशे से पीड़ित व्यक्तियों के उपचार एवं पुनर्वास के लिए जिले में 15 सीटर नशा मुक्ति केंद्र के संचालन का दायित्व विभाग से जुड़े […]
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा छुही में शिव शक्ति रूद्र महायज्ञ एवं श्री भागवत महापुराण कथा में शामिल हुए
कवर्धा, 13 फरवरी 2026/sns/-उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम छुही में आयोजित शिव शक्ति रूद्र महायज्ञ एवं श्री भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से यज्ञ की परिक्रमा की, व्यासपीठ का पूजा अर्चना किया तथा प्रदेश और कबीरधाम जिले की सुख, शांति […]

