छत्तीसगढ़

शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 02 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित


अम्बिकापुर, 21 अगस्त 2025/sns/- खाद्य अधिकारी ने बताया कि संत मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक 04 में शासकीय उचित मूल्य दुकान क्र. 391001026 क्षितिज खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति, शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 391001064 में संलग्न है, जिसका आबंटन किया जाना है। पी.डी.एस. दुकान क्रमांक 391001026 के नवीन आबंटन के लिए संचालन हेतु इच्छुक पात्र एजेन्सी अपना आवेदन पत्र विहित प्रारूप में संपूर्ण विवरण एवं दस्तावेज की सत्यापित छायाप्रति के साथ 02 सितम्बर 2025 तक कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा में जमा कर सकते है। समय-सीमा के बाद आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *