बीजापुर, 20 अगस्त 2025/sns/ – कलेक्टर कार्यालय भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी तहसीलों में एक जून से अब तक 1008.4 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
इस दौरान सर्वाधिक 1186.1 मिमी. औसत वर्षा बीजापुर में दर्ज की गई है। इसी त
रह कुटरू में 1156.5 मिमी. वर्षा, भैरमगढ़ में 1117.8 मिमी. वर्षा, गंगालूर में 1117.2 मिमी. वर्षा, उसूर में 812.4 मिमी. वर्षा एवं भोपालपटनम में 660.3 वर्षा दर्ज की गई है।

