छत्तीसगढ़

दण्डाधिकारी जांच हेतु उपस्थित होने की सूचना


बीजापुर, 20 अगस्त 2025/sns/ – सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि थाना पामेड़ के क्षेत्रांतर्गत घटना 22 मई 2025 को ग्राम तुमरेल के जंगल पहाड़ में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड की घटना घटित हुई है। जिसमें पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग हुई। फायरिंग रूकने के बाद सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए घटना स्थल का बारिकी से सर्च किया गया। सर्चिग के दौरान घटना स्थल पर एक अज्ञात पुरूष माओवादी का शव मिला। शव के पास से 12 बोर बंदूक, 12 बोर बंदूक का जिन्दा सेल, एसएलआर रायफल का खाली मैग्जीन सहित नक्सली सामग्री बरामद किया गया है। इसी तरह थाना पामेड़ क्षेत्रांतगर्त घटना 29 अप्रैल 2025 को ग्राम पीनाचंदा और सूरचंदा के जंगल पहाड़ में पुलिस एवं नक्सली के बीच घटित हुई थी। जिसमें फायरिंग रूकने के बाद सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए घटना स्थल का बारिकी से सर्च किया गया। सर्चिग के दौरान घटना स्थल पर 01 अज्ञात पुरूष माओवादी का शव, 9 एमएम पिस्टल मय मैग्जीन, राण्उड, वायरलेस सेट, पिठ्ठू, मय बैटरी सहित नक्सल सामग्री बरामद किया गया। इन दोनों घटनाओं के संबंध में जिस किसी को भी किसी प्रकार की जानकारी हो तो 26 अगस्त 2025 तक न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी उसूर में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकतें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *