बिलासपुर, 20 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ निर्माण की रजत जयंती महोत्सव के तहत आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों के अंतर्गत कल 20 अगस्त को शाम 4 बजे जल संसाधन विभाग के सभाकक्ष में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया है। यह संगोष्ठी छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष में समरस और समृद्ध छत्तीसगढ़ विषय पर केंद्रित होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य एडीएन बाजपेई उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री सतीश जायसवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार और छत्तीसगढ़ राजभाषा मंच के सदस्य श्री नन्द किशोर शुक्ल, श्री राजेश चौहान कवि, गीतकार रायपुर, डॉ. अजय पाठक वरिष्ठ साहित्यकार और कवयित्री श्रीमती रश्मि लता मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस गोष्ठी में जिले के साहित्यकार छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण एवं 25 बरस की विकास यात्रा पर अपनी कविता एवं विचार व्यक्त करेंगे। संगोष्ठी के पूर्व दोपहर 3 बजे इसी स्थल पर स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया है।
संबंधित खबरें
जिले के 87 समितियों के 102 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी प्रक्रिया युद्धस्तर पर जारी -उपार्जन केन्द्रों में कुल 3.45 लाख क्विटल से अधिक धान की आवक
दुर्ग, 25 नवंबर 2025/sns/- जिले के 87 समितियों के 102 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी प्रक्रिया युद्धस्तर पर जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 नवंबर 2025 तक कुल 345822.80 क्वि. धान का उपार्जन किया जा चुका है। जिसमें 117042.40 क्वि. मोटा अनाज, 83571.60 क्वि. पतला अनाज तथा 145208.80 सरना अनाज शामिल है। उपार्जन केन्द्रवार […]
प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी काउंसलिंग 15 से 18 जुलाई तक
जांजगीर-चांपा, 15 जुलाई 2025/sns/- प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों का वर्गवार मेरिट सूची एवं प्रतीक्षा सूची विभाग की वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in एवं जिलें की वेबसाइट पर जारी की गई है।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों की वर्गवार काउंसलिंग की प्रक्रिया 15 से 18 जुलाई 2025 […]
नियद नेल्लानार योजनांतर्गत क्षेत्रों में सेचुरेशन मोड पर योजनाओं का करें क्रियान्वयन-कमिश्नर श्री डोमन सिंह
जगदलपुर, 27 दिसंबर 2025/sns/- कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर कारगर क्रियान्वयन करें। इस दिशा में विशेष रूप से नियद नेल्लानार योजना क्षेत्रों में सेचुरेशन मोड पर योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। संभाग स्तरीय अधिकारी नियमित तौर पर भ्रमण कर अपने अधीनस्थ जिला और ब्लॉक […]

