छत्तीसगढ़

अनवरत बारिश के कारण के मद्देनजर नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

सुकमा, 18 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव द्वारा मौसम विज्ञान केन्द्र रायपुर से प्राप्त सूचना एवं जिले में पिछले 48 घण्टे से हो रही अनवरत बारिश से नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने की प्रबल संभावना के मद्देनजर सड़कों पर जलजमाव के कारण आवागमन अवरूद्ध होने, स्थानीय चिन्हित बाढ़ आने वाले क्षेत्रों एवं निचले इलाकों में जलजमाव होने की स्थिति को देखते हुए नदियों-नालों के जल स्तर पर सतत निगरानी रखे जाने के निर्देश सर्व सम्बन्धित अधिकारियों दिए गए हैं। कलेक्टर श्री देवेश ध्रुव ने जिलावासियों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बाढ़ की संभावना होने पर सम्बन्धित ईलाके तथा तटीय ग्रामों के लोगों को मुनादी कर सूचित किये जाने के साथ ही एहतियात के तौर पर सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए हैं। वहीं जलस्तर वृद्धि होने या बाढ़ की स्थिति  निर्मित होने पर तत्काल अवगत कराए जाने कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *