सुकमा, 18 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव द्वारा मौसम विज्ञान केन्द्र रायपुर से प्राप्त सूचना एवं जिले में पिछले 48 घण्टे से हो रही अनवरत बारिश से नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने की प्रबल संभावना के मद्देनजर सड़कों पर जलजमाव के कारण आवागमन अवरूद्ध होने, स्थानीय चिन्हित बाढ़ आने वाले क्षेत्रों एवं निचले इलाकों में जलजमाव होने की स्थिति को देखते हुए नदियों-नालों के जल स्तर पर सतत निगरानी रखे जाने के निर्देश सर्व सम्बन्धित अधिकारियों दिए गए हैं। कलेक्टर श्री देवेश ध्रुव ने जिलावासियों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बाढ़ की संभावना होने पर सम्बन्धित ईलाके तथा तटीय ग्रामों के लोगों को मुनादी कर सूचित किये जाने के साथ ही एहतियात के तौर पर सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए हैं। वहीं जलस्तर वृद्धि होने या बाढ़ की स्थिति निर्मित होने पर तत्काल अवगत कराए जाने कहा
संबंधित खबरें
युक्तियुक्तकरण से स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सशक्त — शिक्षकों का कोई भी पद समाप्त नहीं किया गया है
युक्तियुक्तकरण से स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सशक्त — शिक्षकों का कोई भी पद समाप्त नहीं किया गया है राष्ट्रीय शिक्षा नीति और शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप प्रदेश में हुआ स्कूल और शिक्षक युक्तियुक्तकरण रायपुर, 18 जुलाई 2025/शिक्षा की गुणवत्ता और सुगमता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया […]
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक
जांजगीर-चांपा, 09 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभागवार कार्याें की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को गंभीरता से लें और निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति, शिकायतों के निराकरण तथा जनहित के प्रकरणों पर […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –
मंत्रिपरिषद के निर्णयदिनांक – 11 जुलाई 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1- मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के उचित प्रबंधन हेतु अर्हकारी सेवा अवधि पूर्ण कर चुके वर्ष 2005, 2006, 2007, 2008 तथा […]

