सारंगढ-बिलाईगढ़, 16 अगस्त 2025/sns/- खाद की कालाबाजारी पर सख्त कार्यवाही के कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में सारंगढ़ में जिला प्रशासन की टीम ने कार्यवाही किया है। अधिक दाम पर खाद विक्रय के सूचना के आधार पर उप संचालक कृषि, आशुतोष श्रीवास्तव की उपस्थिति में कृषि एवं राजस्व के दल द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। सारंगढ के सदर बाजार रोड स्थित गजानंद अग्रवाल के द्वारा काला-बाजारी किए जाने की सूचना मिलने पर कृषक को खाद लेने हेतु उप संचालक कृषि द्वारा भेजा गया जिस पर उक्त फर्म द्वारा रू 600 प्रति बोरी यूरिया का विक्रय करते हुए पाया गया। बिना पॉस आईडी में खाद भण्डारण विक्रय करते पाया गया। गजानंद अग्रवाल के पास मैट्रिक्स कपनी के 32 बोरी यूरिया, 27 बोरी सुपर फास्फेट, ब्लैक गोल्ड जाईम 32 बाल्टी, बैन्टोनाईट सल्फर 30 किलो नैनो यूरिया 70 लीटर तथा 10 पेटी 2022 एक्सपायरी दवा भण्डारित पाया गया। भण्डारित सामग्री को जब्त कर सील बंद कर विक्रय प्रतिबंधित किया गया। निरीक्षण दल में प्रकाश पटेल नायब तहसीलदार, जयप्रकाश गुप्ता उर्वरक निरीक्षक, दिल बंजारे पटवारी, दीपक बजारे वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी शामिल थे।
संबंधित खबरें
हाल और मजबूत वैवाहिक जीवन की दिशा में एक कदम
कवर्धा, 13 फरवरी 2026/sns/-राष्ट्रीय महिला आयोग के मार्गदर्शन मे महिला एवं बाल विकास विभाग मे ‘‘तेरे मेरे सपने‘‘ नामक विवाह पूर्व संवाद केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। संवाद केंद्र का उद्देश्य नवविवाहित और विवाह के बंधन में प्रवेश करने वाले जोड़ों को मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक मार्गदर्शन प्रदान करना है, ताकि उनका वैवाहिक […]
खरसिया में जलभराव से मिलेगी स्थायी राहत, नाला निर्माण के दूसरे फेज को मिली गतिपीआईसी बैठक में सर्व-सम्मति से स्वीकृति, सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया तेज
रायगढ़, 13 दिसम्बर 2025/sns/- लगातार विस्तार ले रहे खरसिया नगर में बरसात के दिनों में वार्ड क्रमांक 8 और 16 में होने वाले जलभराव की समस्या को स्थायी समाधान देने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद खरसिया ने नाला निर्माण कार्य को नई दिशा दी है। पीआईसी की बैठक में वार्ड पार्षद राधे राठौर की […]
योजनाओं के क्रियान्वयन में उपलब्धि हासिल करने हेतु करें बेहतर प्रदर्शन-कमिश्नर श्री डोमन सिंह
जगदलपुर, 19 नवंबर 2025/sns/- कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर कारगर क्रियान्वयन कर हरेक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित करने हेतु सभी विभाग सकारात्मक प्रयास करें। साथ ही इन योजनाओं के क्रियान्वयन में उपलब्धि हासिल करने के लिए टीम भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करें। स्कूलों-आंगनबाड़ी एवं उप […]



