सारंगढ-बिलाईगढ़, 16 अगस्त 2025/sns/- खाद की कालाबाजारी पर सख्त कार्यवाही के कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में सारंगढ़ में जिला प्रशासन की टीम ने कार्यवाही किया है। अधिक दाम पर खाद विक्रय के सूचना के आधार पर उप संचालक कृषि, आशुतोष श्रीवास्तव की उपस्थिति में कृषि एवं राजस्व के दल द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। सारंगढ के सदर बाजार रोड स्थित गजानंद अग्रवाल के द्वारा काला-बाजारी किए जाने की सूचना मिलने पर कृषक को खाद लेने हेतु उप संचालक कृषि द्वारा भेजा गया जिस पर उक्त फर्म द्वारा रू 600 प्रति बोरी यूरिया का विक्रय करते हुए पाया गया। बिना पॉस आईडी में खाद भण्डारण विक्रय करते पाया गया। गजानंद अग्रवाल के पास मैट्रिक्स कपनी के 32 बोरी यूरिया, 27 बोरी सुपर फास्फेट, ब्लैक गोल्ड जाईम 32 बाल्टी, बैन्टोनाईट सल्फर 30 किलो नैनो यूरिया 70 लीटर तथा 10 पेटी 2022 एक्सपायरी दवा भण्डारित पाया गया। भण्डारित सामग्री को जब्त कर सील बंद कर विक्रय प्रतिबंधित किया गया। निरीक्षण दल में प्रकाश पटेल नायब तहसीलदार, जयप्रकाश गुप्ता उर्वरक निरीक्षक, दिल बंजारे पटवारी, दीपक बजारे वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी शामिल थे।
संबंधित खबरें
अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.आई.टी.) के डॉ. व्यास निदेशक नियुक्त
रायपुर, 27 जून 2025/sns/- राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री रमेन डेका द्वारा प्रोफेसर डॉ. ओम प्रकाश व्यास को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.आई.टी.) नवा रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर छत्तीसगढ़ का निदेशक नियुक्त किया गया है। राज्यपाल द्वारा उनकी नियुक्ति अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.आई.टी.) विश्वविद्यालय अधिनियम, 2013 (संशोधन अधिनियम, 2014 एवं […]
आत्म समर्पित नक्सलियों के पुनर्वास में तेजी लाने के निर्देश
सुकमा, 03 नवंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने सोमवार को आत्मसर्मित नक्सलियों एवं नक्सली हिंसा से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में एसपी श्री किरण गंगाराम चव्हाण, सीईओ जिला पंचायत श्री मुकुन्द ठाकुर एवं अपर कलेक्टर श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर उपस्थित थे।कलेक्टर श्री ध्रुव ने अधिकारियों को निर्देशित […]
विद्यार्थियों का संस्था परिवर्तन, पाठ्यक्रम परिवर्तन, संस्था एवं पाठ्यक्रम दोनों परिवर्तन तथा पाठ्यक्रम का वर्ष परिवर्तन संबंधी सूचना
जांजगीर-चांपा, 12 नवम्बर 2025/sns/- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कालेज स्तर) का पंजीयन, स्वीकृति एवं भुगतान विभागीय पोर्टल http://postmatric-scholarship.cg.nic.in के माध्यम से किया जा रहा है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि वर्ष 2025-26 में ऐसे विद्यार्थी जो संस्था परिवर्तन, पाठ्यक्रम परिवर्तन, संस्था एवं पाठ्यक्रम दोनों परिवर्तन […]

