सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 अगस्त 2025/sns/- राज्य शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग रायपुर द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2025 में सफल होने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रदेश के अभ्यर्थियों को एक लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 उत्तीर्ण करने वाले जिले के पात्र अभ्यर्थी 12 अगस्त 2025 तक आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, ब्लाक-डी. भूतल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर छ.ग. में स्पीड पोस्ट रजिस्टर्ड डाक या स्वयं उपस्थित होकर अपना आवेदन जमा कर सकते है। पावती प्राप्त कर सकते हैं। पात्रता तथा आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाइट ट्राइबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन www.tribal.cg.gov.in का विजिट कर अवलोकन व डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होंने जिले के इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन पत्र निर्धारित तिथि तक जमा करने हेतु आग्रह किया है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने गणतंत्र दिवस की तैयारी के लिए खेल भाठा मैदान का किया मुआयना समारोह के साज सज्जा के लिए डॉ कन्नौजे ने अधिकारियों को दिए निर्देश
सारंगढ़–बिलाईगढ़, 21 जनवरी 2026/sns/-कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों के मद्देनज़र खेलभाठा मैदान का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच, सुरक्षा एवं दर्शक व्यवस्था का रुपरेखा तैयार किया। कलेक्टर ने लोक निर्माण, विद्युत यांत्रिकी, ग्रामीण यांत्रिकी और नगरपालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दर्शकों के लिए बैठक […]
कर्मा पर्व प्रकृति से जुड़ाव और सामूहिक आनंद का
उत्सव है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कर्मा महोत्सव में लोक कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां रायपुर, 18 जनवरी 2026/sns/- कर्मा महोत्सव को छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। ऐसे आयोजन लोक पर्वों को सहेजने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। कर्मा पर्व प्रकृति […]
नवोदय विद्यालय में टीजीटी अंग्रेजी पद हेतु वॉक इंन इंटरव्यू 03 दिसम्बर को
बीजापुर, 26 नवम्बर 2025/sns/-जेएनवी बीजापुर में सत्र 2025-26 के लिए संविदा पर टीजीटी अंग्रेजी के पद हेतु 03 दिसम्बर 2025 दिन बुधवार को प्रातः 11 बजे वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित होना है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विद्यालय की वेबसाइट https://navodaya.gov.in/nvs/nvs-school/Bijapur का अवलोकन कर सकते हैं।

