बलौदाबाजार, 8 अगस्त 2025/sns/- जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बलौदाबाजार द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना पीएमएफएमई अंतर्गत उद्यम स्थापित करने के इच्छुक व्यक्तियों से ऋण हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है।योजनांतर्गत नवीन या विद्यमान सूक्ष्म खाद्य उन्नयन (माईक्रो फूड प्रोसेसिंग) उद्यमों जैसे-मसाला उद्योग, मुरमुरा (मुर्रा) पोहा, मिनी राईस मिल, राईस मिल, आटा चक्की, पशु आहार उद्योग, दलिया, बेकरी उत्पाद, पापड़, अचार, नमकीन, भूजिया, चिप्स, मिष्ठान निर्माण, जैम, जैली, जूस एवं पल्प तथा अन्य फल एवं सब्जी प्रसंस्करण उद्योग इत्यादि को ऋण सहायता राष्ट्रीयकृत बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराई जायेगी।
योजना में प्रोजेक्ट लागत के 35 प्रतिशत पर क्रेडिट-लिंक्ड कैपिटल सब्सिडी का प्रावधान है। अधिकतम सब्सिडी 10 लाख रू. तक प्रति उद्यम है। बैंक द्वारा स्वीकृत परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अंशदान आवेदक द्वारा देय होगा। आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए तथा इसके लिए कोई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं है।आवेदन करन के लिए कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, संयुक्त जिला कार्यालय भवन, कक्ष क्रमांक 63, 71 में कार्यालयीन समय में प्रबंधक जितेन्द्र कुमार धिरही, मो. नं. 90988-98088, प्रबंधक प्रमोद कुमार टण्डन 98935-72140 एवं दीपक कुमार सोनी सहायक प्रबंधक 79879-20066 से संपर्क किया जा सकता है।
साथ ही योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाईट pmfme.mofpi.gov.in से प्राप्त कर सकते है।

