अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति की मासिक बैठक सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई, जिसमें समिति के आगामी आयोजनों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आचार्य योगेश तिवारी ने की।
प्रदेश अध्यक्ष तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति द्वारा आगामी 13 अगस्त 2025 को शाम 4 बजे से वृंदावन हॉल, सिविल लाइंस, रायपुर में तीज मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज की बहन-बेटियों की गरिमामयी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, समिति द्वारा 16 नवंबर 2025 को रायपुर (छत्तीसगढ़) में राष्ट्र स्तरीय युवक-युवती कात्यायनी एवं परित्यक्त वैवाहिकी परिचय सम्मेलन का आयोजन प्रस्तावित किया गया है। यह सम्मेलन उन युवक-युवतियों के लिए विशेष रूप से समर्पित होगा जो योग्य वर-वधू की तलाश में हैं, विशेष रूप से परित्यक्त, विधुर, विधवा वर्ग के लिए भी यह मंच उपयोगी सिद्ध होगा।
बैठक में समाज के ,श्रीमती सुनीता तिवारी,श्रीमती सविता वीरेंद्र शर्मा श्रीमती उमा तिवारी,श्रीमती निवेदिता मिश्रा,अमित मिश्रा,प्रदीप मिश्रा,शशांक खरे,सुधीर तिवारी,जितेंद्र पांडेय,डॉक्टर मल्लिका मिश्रा,श्रीमती लता पांडेय ,श्रीमती साधना शुक्ला,श्रीमती सुभद्रा तिवारी,श्रीमती लक्की दुबे,डॉक्टर अनुश्री पाठक,आरती शर्मा, विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की तथा सफलता हेतु संकल्प लिया। उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी शशांक खरे ने दिया ।


