सारंगढ़ बिलाईगढ़, 31 जुलाई 2025/sns/- इच्छुक दिव्यांगजनों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण देने के लिए अवसर प्रदान किया गया है। इसके तहत 1 अगस्त को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र चंदई सारंगढ़ में डॉमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर कोर्स, 4 अगस्त को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र सरिया में इलेक्ट्रीशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन कोर्स और 5 अगस्त को नगर पंचायत भवन सरसीवा में सहारा सामाजिक सेवा समिति पेंड्रावन के द्वारा एसोसिएट डेस्कटॉप पब्लिशिंग (डीटीपी अर्थात शादी, आमंत्रण, समारोह आदि के लिए पेजमेकर, कोरलड्रा, फोटोशॉप आदि) के प्रशिक्षण के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। अधिक जानकारी के लिए जनपद पंचायत सारंगढ़ परिसर स्थित समाज कल्याण कार्यालय में और उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी से मोबाइल 8435411414 पर संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
सुकमा में मछली पालन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
सुकमा, 12 फरवरी 2026/sns/-कृषि विज्ञान केन्द्र, आरोह फाउंडेशन एवं एचडीएफसी बैंक परिवर्तन, सुकमा के संयुक्त तत्वाधान में “मछली पालन की आधारभूत जानकारी” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में 9 फरवरी को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के 60 उन्नतशील मछलीपालक कृषकों ने प्रशिक्षणार्थी के रूप में भाग लिया।कृषि […]
संभागायुक्त सुनील जैन ने ली राजनीतिक दलों की बैठक छूटे मतदाताओं का नाम जुड़वाने में मदद करें बीएलए
बिलासपुर, 26 दिसम्बर 2025/sns/-चुनाव आयोग के रोल आब्जर्वर एवं संभागायुक्त श्री सुनील जैन ने एसआईआर को लेकर मंथन सभाकक्ष में राजनीतिक दल के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य त्रुटिरहित एवं स्वच्छ मतदाता सूची तैयार किया जाना है। एक भी पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल होने से छूटना […]
सिविल सेवा में चयनित मधु साहू को मिली 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशिदिव्यांग प्रतिभा को मिला संबल
रायगढ़, 3 फरवरी 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने एवं उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग द्वारा क्षितिज अपार संभावनाएं सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है। इसी क्रम में रायगढ़ जिले की मेधावी दिव्यांग कु. मधु साहू को सिविल सेवा […]

