रायगढ़, 22 जुलाई 2025/sns/- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में आगामी त्यौहारों के मद्देनजर जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है और खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रायगढ़ शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया और दूध व दुग्ध उत्पादों सहित अन्य खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने शहर के कई प्रतिष्ठानों से नमूने एकत्र किए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मुरारी द किचन ढि़मरापुर चौक का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त कारखाना मुरारी एवं महावीर मिष्ठान भंडार, हटरी चौक से ‘खोवा’ (खुला) का नमूना संदेह के आधार पर जब्त किया गया। साथ ही गणगौर स्वीट्स पैलेस रोड, विकास डेयरी चक्रधर नगर और फ्रेश सेल बड़े रामपुर स्थित पनीर निर्माण इकाई का भी निरीक्षण किया गया। यहां से खुले पनीर का नमूना लिया गया और प्रतिष्ठानों को साफ.-सफाई व अन्य सुधारों के लिए नोटिस जारी किए गए।खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की निगरानी और कार्रवाई लगा
संबंधित खबरें
जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला के विद्यार्थियों ने किया रायपुर स्थित मुक्तांगन व जन जातीय संग्रहालय का शैक्षिक भ्रमण
कवर्धा, 04 अक्टूबर 2025/sns/- जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला के विद्यार्थियों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरणीय ज्ञान, पारंपरिक विज्ञान और जीवनशैली की गहन समझ प्रदान करने के उद्देश्य से रायपुर स्थित मुक्तांगन एवं जनजातीय संग्रहालय का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। विद्यालय द्वारा आयोजित इस शैक्षिक यात्रा में विद्यार्थियों ने मुक्तांगन में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक […]
रायपुर साहित्य उत्सव में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में हुआ काव्य पाठ
रायपुर साहित्य उत्सव में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में हुआ काव्य पाठ गीतकार, कवि बुद्धिनाथ मिश्र, ग़ज़लकार श्री अजय साहेब की रचनाओं ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध रायपुर, 24 जनवरी 2026/ साहित्य महोत्सव 2026 के द्वितीय दिवस की संध्या को विनोद कुमार शुक्ल मंडप में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस […]
छत्तीसगढ़ में अधिक से अधिक ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने हेतु इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों के साथ हुई बैठक: इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी को किया जा रहा प्रोत्साहित
छत्तीसगढ़ में अधिक से अधिक ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने हेतु इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों के साथ हुई बैठक: इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी को किया जा रहा प्रोत्साहित रायपुर, 06 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी और उपयोगिता को बढ़ावा देने तथा राज्य के विभिन्न स्थानों पर ई-वाहनों के […]

