धमतरी, 13 जुलाई 2025/sns/- भारत सरकार ग्रामीण विकास विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती स्वाति शर्मा ने आज वनांचल नगरी के पीपराहीभर्री में बाला कॉन्सेप्ट के तहत बने मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में व्यवस्थाओं को देखा और बच्चों से आत्मीय बातचीत भी की। साथ ही श्रीमती शर्मा ने बच्चों को अपने हाथों से मिठाई भी खिलाई। संयुक्त सचिव श्रीमती शर्मा ने बच्चों से दीवार पर बने रंग-बिरंगे चित्र, गिनती, फल-फूलों के नाम आदि पूछे, जिसका जवाब बच्चों ने बखूबी दिया। गौरतलब है कि बाला कॉन्सेप्ट के तहत यह आंगनबाड़ी भवन 11.69 लाख रूपये की लागत से बनाया गया है। श्रीमती शर्मा ने आंगनबाड़ी के बच्चों को गरम पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने, बच्चों की कुपोषण स्तर जांचने, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने आदि के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने पीपराहीभर्री से मेनरोड तक बन रहे पक्के सड़क का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण् बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बन जाने से कमार बसाहट में रहने वालों को आने-जाने की बेहतर सुविधा मिल पाएगी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती रोमा श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
नियद नेल्लानार योजना से बदल रही गांवों की तस्वीर पुवर्ती में इंटरनेट बैंकिंग सेवाएँ अब ग्रामीणों की पहुँच में
सुकमा, 21 नवंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व और जिला सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में नियद नेल्लानार योजना के तहत दूरस्थ एवं अंदरूनी ग्राम पुवर्ती में निरंतर सुविधा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशासन की इस सक्रिय पहल से उन ग्रामीणों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा […]
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से सफल उद्यमी बना बजन दास
रायपुर,31 दिसंबर 2025/sns/- केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार प्रोत्साहन योजनाएं आज ग्रामीण अंचलों के युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बन रही हैं। पारदर्शी प्रक्रिया, सरल ऋण सुविधा और तकनीकी मार्गदर्शन के माध्यम से ये योजनाएं न केवल रोजगार सृजन कर रही हैं, बल्कि युवाओं को सफल उद्यमी बनने का अवसर भी […]
बीटीआई ग्राउण्ड शंकर नगर में लगी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी को मिल रहा शानदार प्रतिसाद
बीटीआई ग्राउण्ड शंकर नगर में लगी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी को मिल रहा शानदार प्रतिसाद काटन, कोसा की साड़िया और सूट की महिलाएं जमकर कर रही खरीदी पारंपरिक वस्त्रों की रेंज और ग्रामोद्योग उत्पाद बने आकर्षण का केन्द्र 31 अगस्त तक चलेगी प्रदर्शनी रायपुर, 19 अगस्त 2025/ शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में लगी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी को […]

