सुकमा, 03 जुलाई 2025/sns/- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, सुकमा एवं कोन्टा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 7वीं, 8वीं एवं 9वीं में सीमित सीटों पर अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों से पार्श्व प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया हैं। सीटें इस प्रकार हैं सुकमा विद्यालय में कक्षा 7वीं में 5 बालक, 1 बालिका, 8वीं में 1 बालिका, 9वीं में 1 बालक, 2 बालिका तथा कोन्टा विद्यालय में कक्षा 7वीं 2 बालक, 8वीं 2 बालक, 2 बालिका, 9वीं 2 बालक, 3 बालिका। फॉर्म वितरण 4 जुलाई से 16 जुलाई 2025 तक किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा 20 जुलाई 2025 (रविवार) को प्रातः 10ः00 बजे से 1ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी। चयन लिखित परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। आवेदन फॉर्म एवं अन्य जानकारी संबंधित विद्यालय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है अथवा वेबसाइट www.emrssukma.in एवं www.emrserraborkonta.com से डाउनलोड की जा सकती है। अधिक जानकारी सुकमा हेतु 7568353780, 8816840372 और कोन्टा हेतु 9460575657,9050611900 कर सकते है।
संबंधित खबरें
प्रोजेक्ट नैनो- रायपुर जिले में कृषक कर रहे ड्रोन से नैनो उर्वरकों का छिड़काव
रायपुर, 04 सितम्बर 2025/sns/- रायपुर जिले के किसान अब आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ड्रोन और स्प्रेयर मशीन से नैनो उर्वरकों का छिड़काव कर रहे हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा “प्रोजेक्ट नैनो” अंतर्गत इस पहल को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। इससे खेती की […]
संभागायुक्त ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण
राजनांदगांव, 19 जून 2025/sns/- संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने आज शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, डीन मेडिकल कालेज डॉ. पीएम लुका उपस्थित रहे। इस दौरान संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने क्रिटिकल केयर, आईसीयू की निर्माणाधीन संरचना, फिजियोथैरेपी यूनिट, आईसीयू केजुएल्टी, नये सीटी स्कैन मशीन के […]
दिल्ली में शुरू हुआ ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ सम्मेलन
दिल्ली में शुरू हुआ ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ सम्मेलन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय निवेशकों से कर रहे हैं सीधा संवाद रायपुर 25 नवंबर 2025/छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण निवेशक सम्मेलन छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट आज नई दिल्ली में प्रारम्भ हो गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहुँचे और उन्होंने उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों से मुलाक़ात का […]

