अम्बिकापुर, 03 जुलाई 2025/sns/- वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 से वर्ष 2024-25 के अंतर्गत विभागों के द्वारा ए.सी.(एब्स्ट्रैक्ट कॉन्टिनजेन्ट) बिल के माध्यम से आहरित किए गए निधियों के विरूद्ध डी.सी.सी. (डिटेल काउन्टरसाइन कॉन्टिनजेन्ट) बिल कार्यालय महालेखाकार को प्रेषित नहीं किया गया है। उन्होंने सर्व आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को पत्र जारी कर छत्तीसगढ़ कोषालय संहिता के सहायक नियम 314 एवं 327 के परिपेक्ष्य में निर्देशित किया है कि लंबित ए.सी. बिल के विरुद्ध डी.सी.सी. बिल तत्काल महालेखाकार, छत्तीसगढ़ रायपुर को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शिताः ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का विकास, लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ डीएमएफ मद से रायगढ़ में 20.80 कि.मी. की 6 सड़कों का होगा निर्माण
रायगढ़, 13 जनवरी 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना और विकास को नई दिशा मिल रही है। उनकी दूरदर्शी दृष्टिकोण से न केवल शहरी बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी का परिणाम है […]
रायगढ़ में एम एस एमई हितग्राहियों को मिला समाधान, 6 इकाइयों को मौके पर ऋण स्वीकृति उद्योग एवं बैंकर्स संपर्क कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
रायगढ़, 20 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के सहयोग से एमएसएमई प्रदर्शन वृद्धि योजना के अंतर्गत आज सृजन कक्ष, कलेक्ट्रेट परिसर, जिला रायगढ़ में उद्योग एवं बैंकर्स संपर्क कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ अपर कलेक्टर श्री रवि राही के मुख्य आतिथ्य में […]
विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा की लिख-लिखकर नियमित अभ्यास कर करें तैयारी कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे कलेक्टर ने सरसीवा के पीएमश्री स्कूल और निर्माणाधीन नए भवन का किया निरीक्षण
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 फ़रवरी 2026/sns/-कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बिलाईगढ़ विकासखंड के सरसीवा स्थित पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। स्कूल में कुल 33 शिक्षक पदस्थ हैं। कलेक्टर ने कहा कि जब विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध हैं, तो विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने […]

