सारंगढ़ बिलाईगढ़, 3 जुलाई 2025/sns/- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत हितग्राहियों से समन्वय कर आवास निर्माण में कार्य प्रगति लाने, तकनीकी मार्गदर्शन एवं सामग्री उपलब्धता में सहायता के लिए चंवरपुर क्लस्टर में आवास मित्र लीलाम्बर महंत का चयन किया गया था, किन्तु आवास मित्र महंत के द्वारा बैठकों में अनुपस्थित रहने के साथ-साथ ग्राम पंचायत अमेठी के अप्रारंभ, अपूर्ण आवास वाले हितग्राहियों के आईडी में किसी दूसरे निर्माणाधीन आवासों का जियोटैग कर आगामी किश्त दिलाने हेतु अनियमितता की गई। आवास मित्र महंत के द्वारा कार्य करने में कोई रूचि नहीं लेने, आवास पूर्णता की प्रगति कम करने और नोटिस का जवाब नहीं देने के कारण कलेक्टर डाॅ. संजय कन्नौजे के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सारंगढ़ ने लीलाम्बर महंत को आदेश जारी कर आवास मित्र पद से पृथक किया है।
संबंधित खबरें
सेवानिवृत्त कर्मचारी को कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने दी शुभकामना एंशाॅल श्रीफल और पेंशन प्रमाण पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
बीजापुर, 30 सितम्बर 2025/sns/- जिला जनसंपर्क कार्यालय, बीजापुर में दफ्तरी के पद पर पदस्थ श्री जयसन बघेल के सेवानिवृत्त होने पर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने उन्हें शाॅल, श्रीफल और पेंशन प्रमाण पत्र सौंपते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने श्री बघेल के कार्यकाल की […]
प्रभारी सचिव आर शंगीता ने की सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कार्यों की समीक्षा
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5 सितम्बर 2025/sns/- वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग और सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की प्रभारी सचिव आर शंगीता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। सचिव को कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले की सामान्य जानकारी दी। इसी प्रकार सभी अधिकारियों ने अपने विभागीय योजनाओं, प्रगतिरत कार्यों एवं […]
महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की बहनों के जीवन में लाई है नई रोशनी – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की बहनों के जीवन में लाई है नई रोशनी – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह माई दंतेश्वरी की धरती से केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने दी महतारी वंदन की सौगात महतारी वंदन योजना से छत्तीसगढ़ की बहनें बन रही हैं आत्मनिर्भर – मुख्यमंत्री श्री साय महतारी वंदन योजना की […]

