सारंगढ़ बिलाईगढ़, 3 जुलाई 2025/sns/- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत हितग्राहियों से समन्वय कर आवास निर्माण में कार्य प्रगति लाने, तकनीकी मार्गदर्शन एवं सामग्री उपलब्धता में सहायता के लिए चंवरपुर क्लस्टर में आवास मित्र लीलाम्बर महंत का चयन किया गया था, किन्तु आवास मित्र महंत के द्वारा बैठकों में अनुपस्थित रहने के साथ-साथ ग्राम पंचायत अमेठी के अप्रारंभ, अपूर्ण आवास वाले हितग्राहियों के आईडी में किसी दूसरे निर्माणाधीन आवासों का जियोटैग कर आगामी किश्त दिलाने हेतु अनियमितता की गई। आवास मित्र महंत के द्वारा कार्य करने में कोई रूचि नहीं लेने, आवास पूर्णता की प्रगति कम करने और नोटिस का जवाब नहीं देने के कारण कलेक्टर डाॅ. संजय कन्नौजे के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सारंगढ़ ने लीलाम्बर महंत को आदेश जारी कर आवास मित्र पद से पृथक किया है।
संबंधित खबरें
अपर कलेक्टरों के मध्य कार्यों का विभाजन
दुर्ग, 02 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जिले में पदस्थ अपर कलेक्टरों श्रीमती योगिता देवांगन एवं श्री वीरेन्द्र सिंग के मध्य कार्य विभाजन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन को अनुपयोगी डेड स्टॉक जो 5000 रू. तक की कीमत का हो, को अपलेखन करने का अधिकार, चोरी हुए […]
आयुष विभाग द्वारा प्रत्येक माह गर्भ संस्कार विषय पर शिविर का हो रहा आयोजन
राजनांदगांव, 27 दिसम्बर 2025/sns/- राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रम सुप्रजा के तहत जिला चिकित्सालय में गर्भ संस्कार विषय पर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुर्वेद अनुसार गर्भावस्था में हितकारी आहार-विहार,योग-प्राणायाम एवं गर्भ संवाद विषय के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी औषधि शतावरी के महत्व […]
जशपुर जिले में उर्वरक उठाव में 16.13 प्रतिशत और कृषि ऋण वितरण में 8.62 प्रतिशत की वृद्धि
रायपुर, 3 जुलाई 2025/sns/- राज्य में खरीफ फसल की बुआई शुरू हो चुकी है और किसान पूरी तन्मयता से कृषि कार्यों में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य सरकार द्वारा किसानों को खेती के लिए आवश्यक संसाधन जैसे खाद, बीज और ऋण की सुविधाएं प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराई जा […]


