कवर्धा, 24 जून 2025/sns/- राजीव युवा उत्थान योजना 2019 अंतर्गत वर्ष 2024-25 की द्वितीय सत्र के लिए एस.एस.सी., बैंकिंग, रेलवे एवं व्यापम जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिले में संचालित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र के लिए 100 अभ्यर्थियों का चयन निजी प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से किया जाना है। इसके लिए 17 जून 2025 तक पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत चयन प्रक्रिया के अगले चरण के रूप में काउंसलिंग का आयोजन किया गया है, जो दिनांक 29 जून 2025 को प्रातः 12 बजे से दोपहर 02 बजे तक स्वामी करपात्री जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जिला मुख्यालय कवर्धा में आयोजित की जाएगी। समस्त पात्र अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर समस्त मूल दस्तावेजों एवं उनकी स्वप्रमाणित प्रतियों सहित उपस्थित होकर काउंसलिंग प्रक्रिया में सम्मिलित होना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि एवं समय पर अनुपस्थित अथवा अधूरे दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने समय-सीमा की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश विकास कार्यों की समीक्षा
सुकमा, 09 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले के राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, निर्माण एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कार्यों की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने और आम नागरिकों तक योजनाओं […]
दिव्यांगजनों के साथ देश समाज और परिवार खड़ा है राज्यपाल श्री डेका
रायपुर, 22 दिसंबर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम तथा महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रवण एवं दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के कौशल उन्नयन शिविर का राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज अवलोकन किया और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल श्री डेका […]
प्रधानमंत्री मोदी जी के विज़न के साथ कदमताल करते हुए छत्तीसगढ़ विकसित भारत का हिस्सा बनेगा – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
प्रधानमंत्री मोदी जी के विज़न के साथ कदमताल करते हुए छत्तीसगढ़ विकसित भारत का हिस्सा बनेगा – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट : स्वास्थ्य, वेलनेस और पर्यटन निवेश का नया युग मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट कार्यक्रम में हुए शामिल छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट में 3,119 करोड़ का निवेश प्रस्ताव, 7000 से अधिक रोजगार […]

