सुकमा, 23 जून 2025/sns/- श्री विजय शंकर (कमांडेन्ट 217 बटा.), के नेतृत्व में एवं श्री सूरज पाल वर्मा, (पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन रेन्ज कोन्टा ), के मार्गदशन मे आज दिनांक 21 जून 2025 को 11 वीं अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर 217 बटा. सी.आर.पी.एफ. वाहिनी मुख्यालय परिसर, कोन्टा में बृहत योग शिविर का आयोजन किया गया तथा बड़े ही उत्साह एवं लगन के साथ मनाया गया। इसके साथ ही वाहिनी की दूरस्थ कम्पनियों में भी इसका बडे पैमाने पर आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में अधिकारियों के साथ साथ रेन्ज मुख्यालय कोन्टा व वाहिनी के अधिकारी और जवानों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया तथा योगाभ्यास एवं प्राणायम किया। श्री सूरज पाल वर्मा, (पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन रेन्ज कोन्टा ), ने योगाभ्यास में उपस्थित सभी अधिकारीगण एवं जवानों को इसके महत्व एवं आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होनंे इस बात पर जोर दिया कि योग केवल अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में ही न किया जाए, बल्कि इसे अपनी दैनिक जीवन शैली में शामिल किया जाए जिससे दैनिक जीवन में शांति, आत्मविश्वास और साहस को बढ़ावा मिलेगा साथ ही साथ शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थता बनाये रखने में योग मददगार साबित होगा। विदित हो कि पहला अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था तब से हर साल 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस 11वीं अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री अरविन्द पी आनंद, (द्वितीय कमान अधिकारी ), श्री विरेन्द्र कुमार, (द्वितीय कमान अधिकारी ), तथा श्री डी. राजा इलमपरीति (सहा. कमांडेन्ट) के साथ-साथ वाहिनी के अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवानों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया ।
संबंधित खबरें
कलेक्टर की उपस्थिति में विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के संदर्भ में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न
राजनांदगांव, 30 अक्टूबर 2025/sns/-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के संदर्भ में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 हेतु जारी […]
अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.आई.टी.) के डॉ. व्यास निदेशक नियुक्त
रायपुर, 27 जून 2025/sns/- राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री रमेन डेका द्वारा प्रोफेसर डॉ. ओम प्रकाश व्यास को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.आई.टी.) नवा रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर छत्तीसगढ़ का निदेशक नियुक्त किया गया है। राज्यपाल द्वारा उनकी नियुक्ति अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.आई.टी.) विश्वविद्यालय अधिनियम, 2013 (संशोधन अधिनियम, 2014 एवं […]
पल्स पोलियो अभियान 21 दिसम्बर को
राजनांदगांव, 15 दिसम्बर 2025/sns/- जिले में पल्स पोलियो अभियान अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को 21 दिसम्बर 2025 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित पोलियों बूथ पर पोलियों की दवा पिलाई जाएगी। जिले में 478 पोलियो बूथों के माध्यम से 119505 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाने […]

