अम्बिकापुर, 21 जून 2025/sns/- जिले में लगातार हो रही वर्षा के मद्देनजर लैम्पस समितियों में कृषकों द्वारा खाद-बीज की मांग की जा रही है। कृषकों के हित को ध्यान में रखते हुए तथा किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के लिए सरगुज़ा कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी श्री विलास भोसकर ने सरगुज़ा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़ के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित के समस्त समिति प्रबंधकों को पत्र जारी कर अवकाश के दिनों में समितियां खुली रखने निर्देशित किया है। जारी आदेशानुसार समितियां प्रत्येक दिवस सुबह 9ः00 बजे से सायं 06ः00 बजे तक तथा शनिवार, रविवार एवं अवकाश के दिनों में भी खुली रहेंगी एवं कृषकों को बीज वितरण करेंगे।
संबंधित खबरें
गरीबी को हराकर आत्म निर्भर बनी बुटकी मुर्गी पालन और बकरी पालन को बनाया अतिरिक्त आय का जरिया गरीबी को हराकर आत्म निर्भर बनी बुटकी
जगदलपुर, 13 नवम्बर 2025/sns/- दूरदराज के आदिवासी इलाकों में जहां गरीबी और मजदूरी जीवन की सच्चाई हुआ करती थी, वहां बिहान योजना की एकीकृत फार्मिंग क्लस्टर परियोजना ने महिलाओं की जिंदगी को नई रोशनी दी है। कभी दूसरों के खेतों में मजदूरी कर परिवार का पेट पालने वाली श्रीमती बुटकी नाग, आज आत्मनिर्भर किसान और […]
राजकीय पशु के लिए बारनावापारा अभयारण्य बना अनुकूल वन भैसो की संख्या में हुई वृद्धि
बलौदाबाजार, 25 सितंबर 2023/sns/- बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र राजकीय पशु वन भैंसों के लिए अनुकूल साबित हो रहा है। इस अभ्यारण्य क्षेत्र में वन भैसो की संख्या में वृद्धि हो रही है। अब यहां वन भैसों की संख्या 6 से बढ़कर 10 हो गई है। वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने बताया कि छत्तीसढ़ राज्य में राजकीय पशु […]
खरीफ वर्ष 2025 हेतु फसल बीमा के लिए आवेदन 31 जुलाई तक
बीजापुर, 25 जुलाई 2025/sns/ – खरीफ वर्ष 2025 में फसल बीमा हेतु उद्यानिकी फसलों टमाटर, बैंगन, मिर्च, अदरक, केला, पपीता एवं अमरूद को अधिसूचित किया गया है। उक्त उद्यानिकी फसलों की बीमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 तक निर्धारित है। बीमा हेतु प्रीमियम राशि कुल बीमित राशि का 5 प्रतिशत प्रति हेक्टेयर टमाटर […]



