बिलासपुर, 21 जून 2025/sns/- कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने 21 जून योग दिवस के साथ ही ‘‘मोर गांव मोर पानी’’ के तहत जिले के सभी लोगों को श्रमदान से सोकपीट (सोकता गढ्ढा) अपने-अपने घरांे, बाड़ी में बनाने हेतु आह्वान किया है। जिले के सभी आवास हितग्राही एवं लखपति दीदियों द्वारा अपने-अपने घरों में सोकपीट का निर्माण करने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर ने महाअभियान में स्कूल, महिला एवं बाल विकास विभाग, सर्व शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं सभी विभाग प्रमुखों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगो को जागरूक कर उक्त महाअभियान से जुड़ने कहा है। ताकि भविष्य के पीढ़ियों को इसका लाभ मिल सके और आने वाला कल सुखद हो, निरोगी हो। इस अभियान में जिले के सभी विकासखण्डों बिल्हा, कोटा, मस्तूरी एवं तखतपुर में सुबह से दोपहर तक आम जनता अपने-अपने घरों में श्रमदान कर वर्षा के जल और अपने भू-जल स्तर को सुधारने हेतु सोकपीट निर्माण का कार्य करेंगे। कलेक्टर श्री संजय अग्रवालएवं श्री जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल द्वारा योग दिवस के साथ बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सेलर में श्रमदान एवं वृक्षारोपण कर इस महा अभियान का शुभारंभ करेंगे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जांजगीर एवं पेण्ड्री में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षणकम प्रगति वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त कर्मचारी लगाकर समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
जांजगीर-चांपा, 22 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने विधानसभा जांजगीर-चांपा अंतर्गत जांजगीर एवं पेण्ड्री में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से घर-घर जाकर किए जा रहे सत्यापन, प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन और फॉर्म प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली।कलेक्टर ने […]
मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में ओरिएंटेशन प्रोग्राम के संपादन हेतु मास्टर ट्रेनरों को सौंपा गया दायित्व9 अक्टूबर को सृजन सभाकक्ष में मास्टर ट्रेनरों का होगा प्रशिक्षण
रायगढ़, 09 अक्टूबर 2025/sns/- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15-लैलूंगा, 16-रायगढ़, 18-खरसिया एवं 19-धरमजयगढ़ में स्थापित मतदान केद्रों में बूथ लेवल एजेंट का विधानसभावार तहसील स्तर पर ओरिएंटेशन प्रोग्राम के संपादन हेतु मास्टर ट्रेनरों को विधानसभा एवं तहसीलवार दायित्व सौंपा […]
11 से 18 सितंबर तक विभिन्न विकास खंडों में वरिष्ठजनों हेतु मूल्यांकन शिविर का होगा आयोजन
कोरबा, 03 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में जिले के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क जीवन सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु विभिन्न विकासखंडों में 11 सितंबर से 18 सितंबर 2025 तक मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 11 सितंबर को मंगल भवन पाली, […]

