कोरबा, 20 जून 2025/sns/- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत 20 जून को विकासखंड कोरबा के ग्राम तिलकेजा कलस्टर में सम्मिलित ग्राम बगबुड़ा, भैसमा, चितापाली, डोंगदरहा, कुकरीचोली, कुदरी, कुरूडीह, मसान, सरईडीह, पहंदा, भेलवाटार, सकदुकला और ग्राम तिलकेजा के लिए भारत भवन तिलकेजा में जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया है। इसी तरह विकासखंड करतला के ग्राम फत्तेगंज कलस्टर में सम्मिलित ग्राम फत्तेगंज, लीमडीह, दादरकला, नवापारा पकरिया, पठियापाली, ढोढ़ातराई, ठरकपुर, औंराई और गनियारी के लिये ग्राम फत्तेगंज, विकासखंड पाली के ग्राम बतरा कलस्टर में सम्मिलित ग्राम बतरा, कोडार, कर्रानवापारा, परसदा, शिवपुर, सिल्ली, पोलमी, पुलालीकला, नवापारा और धांवा के लिए ग्राम बतरा और विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम कटोरीनगोई कलस्टर में सम्मिलित ग्राम अमलीकुंडा, धनरास, बनखेता, बरबसपुर, छेवधरा, धवलपुर, कुकरीबहरा, बेतलो, घुमानीडांड, तलमलीडांड, जटगा, पत्थरफोड़, रानीगढ़ी, कारीमाटी, कटोरीनगोई, सिरकी, केशलपुर, बरभांठा, भांवर, खोडरी तु., मातिन, मेरई, मुकुवा, मुड़मिसनी, धनवारा, नवापारा, पुटुवा, कासामार, रावा, सासिन, सेन्दूरगढ़, कुदरी और ग्राम बासीन के लिए ग्राम कटोरीनगोई में जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर आयोजित किया जायेगा। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जनधन खाता, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम मातृत्व वंदना योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र, उज्जवला योजना आदि सेवाओं के प्रदाय हेतु कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही लोगों को सिकलसेल बीमारी तथा उससे संबंधित जांच हेतु जागरूक किया जायेगा।
संबंधित खबरें
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में रायगढ़ जिला अग्रसर, 4.18 लाख मीट्रिक टन से अधिक उपार्जन
मोटा धान 3.12 लाख मीट्रिक टन, सरना धान 1.05 लाख मीट्रिक टन की खरीदी पूर्ण रायगढ़, 20 जनवरी 2026/sns/- राज्य शासन की मंशानुरूप एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन में रायगढ़ जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य पूरी पारदर्शिता, सुव्यवस्थित व्यवस्था और निरंतर निगरानी […]
भौतिक सत्यापन में धान की मात्रा कम मिलने पर दो राइस मिलरों पर कार्रवाई
संयुक्त टीम ने की जांच में पाया गया कस्टम मिलिंग आदेश का उल्लंघन अंबिकापुर, 13 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में जिले के समितियों एवं उपार्जन केन्द्रों में अवैध धान की खपत रोकने के उद्देश्य से जिले के सभी राइस मिलों का सघन भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसी क्रम में […]
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में “स्वच्छता ही सेवा अभियान“ अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
अंबिकापुर, 31 दिसंबर 2025/sns/- आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में “स्वच्छता ही सेवा अभियान“ अंतर्गत बुधवार को एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में लखनपुर विकासखंड के 95 ग्रामों के सरपंच, स्वच्छग्राही समिति के अध्यक्ष एवं सचिव तथा स्वच्छता दीदियों […]

