सुकमा, 19 जून 2025/sns/- भारत में “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” की थीम पर 21 जून की प्रातःकाल में 11 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और मार्गदर्शन में यह आयोजन जिला मुख्यालय के ज्ञानोदय भवन आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल कुम्हाररास सुकमा में प्रातः 6ः30 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। योग कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु उपसंचालक समाजकल्याण श्री संजय पाण्डे को नोडल अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री जीआर मंडावी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों, एनएसएस, कॉलेज विद्यार्थियों सहित युवा, बुजुर्ग, सभी इच्छुक नागरिकों एवं गणमान्य अधिकारियों-कर्मचारियों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश का वाचन किया जाएगा। इस वर्ष के योग उत्सव में 10 प्रमुख कार्यक्रम सम्मिलित किए गए हैं, जिन्हें विभिन्न सामाजिक वर्गों की सहभागिता हेतु डिज़ाइन किया गया है। ये कार्यक्रम वास्तव में “योग सबके लिए” की भावना को प्रतिबिंबित करते हैं। इन प्रमुख कार्यक्रमों में “योग संगम“ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के केंद्र में है। 21 जून 2025 को निर्धारित यह आयोजन एक ऐतिहासिक पहल के रूप में देशभर के 1,00,000 से अधिक स्थानों पर सामूहिक योग प्रदर्शन के रूप में आयोजित किया जाएगा। अन्य नौ प्रमुख कार्यक्रम इस योग उत्सव की तैयारी में योगदान देंगे। जिनमें योग बंधन, योग पार्क, योग समावेश, योग प्रभाव, योग कनेक्ट, हरित योग, योग अनप्लग्ड, योग महाकुंभ और संयोग शामिल हैं। भारत की भूमि सदियों से अपनी प्राचीन विविध विधाओं को धरोहर स्वरूप संजोए हुए है, जिनमें योग एक प्रमुख विधा है। वर्ष 2025 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा, जब योग को एक वैश्विक आंदोलन के रूप में बढ़ावा मिलेगा। जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण को समर्पित है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ने सफलतापूर्वक 10 वर्ष पूरे कर लिए हैं और 11वाँ योग दिवस हम एक समावेशी एवं वैश्विक स्वरूप में मनाने जा रहे हैं। योग संगम या अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम 21 जून 2025 को सुबह 6ः30 बजे से 7ः45 बजे तक देशभर में कॉमन योग प्रोटोकॉल (CYP) के अंतर्गत समन्वित सामूहिक योग प्रदर्शन के रूप में आयोजित होगा। इस सामूहिक उत्सव का उद्देश्य योग के शाश्वत अभ्यास और आज की दुनिया में इसकी स्थायी प्रासंगिकता के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करना है।
संबंधित खबरें
गौधाम संचालन के लिए इच्छुक संस्थाओं से 30 सितम्बर तक प्रस्ताव आमंत्रित
बिलासपुर, 03 सितम्बर 2025/sns/- गौधाम संचालन के लिए संस्थाओं एवं फर्माें से 30 सितम्बर तक प्रस्ताव आमंत्रित किए गए है। इच्छुक संस्थाएं ओल्ड कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं कार्यालय में उक्त तिथि तक आवेदन प्रस्ताव दे सकती है। प्रथम चरण में प्रत्येक विकासखण्ड में 10-10 गौधाम शुरू करने की योजना है। संयुक्त […]
धान उपार्जन केंद्र बुनगा में मानक से अधिक वजन, बारदाना स्टॉक में गड़बड़ी और किस्म बदलकर खरीदी का मामला प्रशासन ने लिया संज्ञान, संयुक्त जांच दल द्वारा भौतिक सत्यापन के बाद प्रकरण दर्जदोषियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई कलेक्टर
रायगढ़, 15 दिसम्बर 2025/sns/- विकासखंड पुसौर अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र बुनगा में धान खरीदी के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। शासन द्वारा निर्धारित मानक वजन से अधिक धान खरीदे जाने, बारदाना स्टॉक में अंतर पाए जाने तथा मोटा किस्म धान की खरीदी दर्शाकर सरना धान खरीदे जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए […]
भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की बैठक सम्पन्न
सुकमा, 18 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में शुक्रवार को सीएमएचओ कार्यालय के सभाकक्ष में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री शबाब खान, ज़िला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चिकित्सक डॉ आरके सिंग कुशवाहा, सीएस डॉ एमआर कश्यप, आजीवन सदस्य, पदाधिकारी अधिकारी ने भी […]

