मोहला, 19 जून 2025/sns/- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जिले के विकासखंड अम्बागढ़ चौकी के ग्राम गुण्डरदेही निवासी श्रीमती विनीता अलेन्द्र को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए राशन कार्ड प्रदान किया गया। यह लाभ ग्राम स्तर पर आयोजित संतृप्ति शिविर के माध्यम से उपलब्ध कराया गया। जिसका उद्देश्य जनजातीय समुदाय को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ दिलाना है। राशन कार्ड मिलने से अब श्रीमती विनीता अलेन्द्र को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से सस्ती दर पर खाद्यान्न सामग्री प्राप्त हो सकेगी, जिससे उनके परिवार को आर्थिक राहत मिलेगी। अभियान के तहत प्रशासनिक टीम द्वारा गांव-गांव पहुंचकर पात्र हितग्राहियों की पहचान कर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। यह पहल आदिवासी वर्ग के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक कदम है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जयस्तंभ चौक में किया शहीद वीर नारायण सिंह के त्याग और संघर्ष का स्मरण
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जयस्तंभ चौक में किया शहीद वीर नारायण सिंह के त्याग और संघर्ष का स्मरण रायपुर 10 दिसंबर 2025/छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और जननायक अमर शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित जयस्तंभ चौक पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित […]
डेंगू नियंत्रण को लेकर फील्ड पर दिखे सजगता कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा डेंगू नियंत्रण में शहरवासियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण करें जागरूकडेंगू से बचाव और रोकथाम को लेकर विभागीय तैयारियों की कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने की समीक्षा
रायगढ़, 23 जुलाई 2025/sns/- रायगढ़ में डेंगू से बचाव व रोकथाम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य और नगर निगम के साथ अन्य विभागों की महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि रायगढ़ में डेंगू की समस्या प्रतिवर्ष देखने को मिलती […]
जिले के 1588 शासकीय विद्यालयों में पालक शिक्षक बैठक का हुआ आयोजन
बलौदाबाजार, 2 अगस्त 2025/sns/- नई शिक्षा नीति 2020 की मंशा अनुरूप एवं राज्य शासन के निर्णय अनुसार कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखण्डों के 1558 शासकीय शालाओं में 1 अगस्त 2025 क़ो विद्यालय स्तर पर प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। प्रथम बैठक को विद्यालय स्तर पर व्यापक रूप से आयोजित […]

