महासमुंद, 18 जून 2025/sns/- बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जिले के युवकों के लिए घरेलू विघुत उपकरण सेवा उद्यमी प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में हाउस वायरिंग, रूम हीटर, स्टेबिलाइजर, स्टॉर्ट मोटर्स, सिंगल फेज मोनो ब्लॉक मोटर, कटिंग मशीन, हेड ड्रिलिंग मशीन, डीटीएच इंस्टालेशन एंड सर्विस, साउंड सिस्टम आदि शामिल है। इस 30 दिवसीय प्रशिक्षण का प्रारंभ 23 जून 2025 से किया जा रहा है।निदेशक बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिए इच्छुक युवक 20 जून 2025 तक बड़ौदा आरसेटी बरोण्डा बाजार में स्वयं उपस्थित होकर या कमलेश पटेल का मोबाइल नम्बर 79997-00673 एवं प्रतीक साहेब गुप्ता का मोबाइल नम्बर 93402-81974 पर व्हाट्सअप के माध्यम से भी पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन हेतु संपर्क का समय सुबह 10 बजे से 6 बजे तक है। पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड एवं बी.पी.एल. राशन कार्ड की 2-2 छायाप्रति, अंकसूची की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज की 5 फोटो शामिल है।
संबंधित खबरें
पेयजल प्रबंधन व संरक्षण के लिए जन जागरूकता हेतु रायपुर नगर निगम की पहल
रायपुर 25 जुलाई 2024/sns/- आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार के मार्गदर्शन में रायपुर नगर निगम ने संबद्ध स्व-सहायता समूहों को “अमृत मित्र“ के तौर पर नई पहचान दी है। उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव के निर्देशन में रायपुर नगर निगम छत्तीसगढ़ का ऐसा पहला नगर निगम है, जिसने अमृत […]
आचार्य पंथ गृंथमुनी नाम साहेब पीजी कालेज मैदान में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह
कोविड संक्रमण के तीन साल बाद इस बार निकलेगी विभागीय योजनाओं की झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने राष्ट्रीय पर्व के आयोजन की तैयारियों के लिए अधिकारियों को सौपी जिम्मेदारी कवर्धा, जनवरी 2023। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी वर्ष 2023 का ध्वजारोहण एवं जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन आचार्य […]
प्राकृतिक आपदा 07 पीड़ित परिवारों को 28 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
जगदलपुर, 23 दिसंबर 2022/ कलेक्टर श्री चंदन कुमार द्वारा प्राकृतिक आपदा-दुर्घटनाओं से 07 पीड़ित परिवारों को 28 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी है।तहसील दरभा ग्राम कोयनार निवासी चन्द्रवती की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्र-पुत्रियों कों, तहसील बस्तर ग्राम भोण्ड निवासी नीला की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्र-पुत्रियों […]