बिलासपुर, 25 अप्रैल 2025/ sns/- जिला पंचायत की बैठक 2 मई को आहूत की गई है। इसके अंतर्गत सामान्य सभा की बैठक दोपहर 12 बजे एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक शाम 4 बजे होगी। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी करेंगे। सामान्य सभा की बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला खनिज विभाग, शिक्षा विभाग, वन विभाग, जिला महिला बाल विकास विभाग एवं कृषि विभाग अंतर्गत कार्यों की जानकारी एवं समीक्षा की जाएगी। सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग एवं जल संसाधन विभाग अंतर्गत चल रहे कार्यों के प्रगति की समीक्षा की जायेगी।
संबंधित खबरें
मैनपाट महोत्सव 2024 में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित
अंबिकापुर 21 फरवरी 2024/ जिले के मुख्य पर्यटन स्थल मैनपाट के रोपाखार जलाशय के पास 23 से 25 फरवरी तक मैनपाट महोत्सव 2024 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है। रूट मैप के अनुसार […]
एक दिवसीय ओरियेंटेशन कार्यक्रम संपन्न
बिलासपुर , मई 2022/छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय आरेयिटेंशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सरलता से विधिक सेवा का लाभ दिलाना था। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष श्री न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कार्य […]
वंदना ने महतारी वंदन की राशि से बच्चे के लिए खरीदी लॉकेट
कोरबा, 23 अगस्त 2024/sns/- विकासखण्ड कोरबा अंतर्गत ग्राम कोरकोमा की वंदना राठिया की इच्छा थी कि वह अपने बेटे के गले में सोने का छोटा सा ही सही एक लॉकेट जरूर पहनाएं, लेकिन घर में गरीबी और आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से वह अपनी इच्छा पूरी ही नहीं कर पा रही थी। वंदना […]