मुंगेली, 22 अप्रैल 2025/sns/- जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज सुबह मुंगेली नगर के प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई सार्वजनिक स्थलों और मुख्य मार्गों पर गंदगी देखने को मिली, जिससे कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने सफाई व्यवस्था में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका मुंगेली के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) श्री आशीष तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि नगर के मुख्य चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था अनिवार्य रूप से बनी रहनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने नगर पालिका की पूरी टीम को नियमित सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने निर्देशित किया कि अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में रात्रिकालीन सफाई की व्यवस्था की जाए तथा स्वच्छता के प्रति नागरिकों में जागरूकता लाने हेतु वॉल पेंटिंग्स के माध्यम से संदेश प्रसारित किए जाएं। इसी तरह उन्होंने शहर में अंधेरा वाली जगहों पर लाईटिंग और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया और सभी निर्माण कार्यों को तय समयसीमा और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से संवाद कर पेयजल, मच्छर, विद्युत सहित अन्य समस्याओं की जानकारी ली। प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। साथ ही कलेक्टर ने नागरिकों से भी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग देने की अपील की। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल सहित नगर पालिका के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
नवपदस्थ सरगुजा संभागायुक्त श्री जीआर चुरेंद्र ने पदभार किया ग्रहण, आयुक्त कार्यालय का किया निरीक्षण
संभागायुक्त ने संभागीय अधिकारियों से की परिचयात्मक बैठकअम्बिकापुर 05 जनवरी 2024/ नवपदस्थ सरगुजा संभागायुक्त श्री जीआर चुरेंद्र ने शुक्रवार 05 जनवरी 2023 को आयुक्त कार्यालय सरगुजा में विधिवत पदभार ग्रहण किया। वे 2003 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। आयुक्त कार्यालय में उनका हार्दिक स्वागत किया गया। इस दौरान उपायुक्त श्री महावीर राम उपस्थित रहे। जिला […]
मुख्यमंत्री ने भारतीय नौसेना दिवस पर दी बधाई
रायपुर, 4 दिसम्बर 2021 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारतीय नौसेना दिवस पर जल सीमाओं के प्रहरी, साहस, शौर्य और निष्ठा के प्रतीक भारतीय नौसैनिकों और उनके परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने कहा है कि भारतीय नौसैनिकों के अदम्य साहस और पराक्रम ने हमेशा हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। […]
भारत बुनकर सहकारी समिति चांपा मतदाता सूची का प्रथम सूची प्रकाशित, दावा-आपत्ति 25 दिसंबर तक
जांजगीर-चांपा, दिसंबर, 2021/ राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चांपा के भारत बुनकर सहकारी समिति पंजीयन क्रमांक- 1117, के संचालक मंडल के निर्वाचन हेतु सदस्यता सूची का प्रथम प्रकाशन 17 दिसंबर को समिति कार्यालय में किया गया है। प्रकाशित सूची के संबंध में दावा-आपत्ति 18 से 25 दिसंबर तक सोसाइटी कार्यालय में दस्तावेज के साथ […]