सुकमा, 21 अप्रैल 2025/ sns/- जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका का एसपी कार्यालय सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सलियों को निरूशुल्क वितरण किया गया। छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह एक बड़ा दिन है जब छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में स्थित ग्राम पंचायत बड़ेसट्टी को प्रथम नक्सल सदस्य मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया गया है। बड़ेसेट्टी पंचायत के 11 माओवादियों ने सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण किया और समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए। इन सभी आत्मसमर्पित को छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और साथ ही जनसंपर्क विभाग के द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका का निःशुल्क वितरण किया गया। इस पत्रिका में राज्य शासन के द्वारा लोककल्याण और विकास के क्षेत्र में लिए गए निर्णयों के संबंध में अद्यतन जानकारी मिलती है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस पत्रिका में प्रमाणिक तथ्यों का संकलन है।
संबंधित खबरें
नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन -2025
दुर्ग, 21 जनवरी 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य निवार्चन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकायों का नामांकन बुधवार 22 जनवरी से प्रारंभ है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के नगरीय निकायों के आरओं/एआरओं द्वारा नाम निर्देशन प्राप्त करने हेतु कलेक्टोरेट एवं अन्य स्थानों में कक्ष निर्धारित की गई। प्राप्त जानकारी […]
राज्य में सरसों के रकबे में सवा लाख हेक्टेयर की वृद्धि,चार सालों में चार गुना बढ़ गया सरसों का रकबा
लाभदायक फसलों की ओर किसानों का बढ़ता रूझान रायपुर, 15 फरवरी 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य में परंपरागत तौर पर धान की खेती करने वाले कृषक अब धान के साथ-साथ अन्य लाभकारी फसलों की खेती करने लगे हैं। रबी सीजन में सरसों की खेती की ओर राज्य के किसानों का रूझान तेजी से बढ़ा है। यही वजह […]
मुख्यमंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण संचालन हेतु प्रशिक्षकों से 05 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित
जगदलपुर 26 नवम्बर 2024/sns/ मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण संचालन हेतु योग्य एवं अनुभवी अतिथि प्रशिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र एवं टीओटी प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करना आवश्यक है। व्यावसायिक प्रशिक्षण ट्रेड सेल्फ एंप्लॉयड टेलर यथा वस्त्र सिलाई, सहायक इलेक्ट्रीशियन […]