बिलासपुर फरवरी 2025/sns/लोफंदी में पिछले सप्ताह हुई आकस्मिक मौत के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। गली-कूचों की साफ-सफाई, स्वास्थ्य जांच सहित एक साथ कई कदम उठाए गए हैं। ग्राम लोफंदी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर निगम की टीम ने गांव के गली-कूचों की सफाई की। पूरे सीवर सिस्टम को साफ किया गया। मच्छरों को भगाने के लिए फागिंग किया गया। नालियों में ब्लीचिंग पाउडर डालकर संक्रामक कीटाणुओं को नष्ट किया गया। डेंगू की आशंका के मद्देनजर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा तालाबों के पानी की जांच के लिए नमूना एकत्र किया गया। बर्ड फ्लू की आशंका को ध्यान में रखते हुए पोल्ट्री के भी नमूने लिए गए। फिलहाल कुछ दिनों तक चिकन का सेवन नही करने की सलाह दी गई। वेटरिनरी विभाग की मोबाईल यूनिट द्वारा 8-10 सेम्पल लिए गए। मुर्गियों के आकस्मिक मृत्यु होने पर विभाग को सूचित करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी घर-घर पहुंच कर लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है
संबंधित खबरें
घरघोड़ा तहसील मुख्य मार्ग पर खसरा नंबर 472/3 की जमीन है निजी स्वामित्व में, तहसीलदार ने दी जानकारी
रायगढ़, 23 जुलाई 2024/sns/- समाचार पत्रों में घरघोड़ा तहसील के रायगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित भूमि ख.नं.472/3 रकबा 0.506 हे. का उल्लेख शासकीय भूमि के रूप में किया गया था। इस संबंध में तहसीलदार घरघोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त जमीन निजी स्वामित्व में है, जो वर्तमान में कमला पिता अनंत सिंह जाति […]
नगरीय निकाय चुनाव – 2025 हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी “अटल विश्वास पत्र” के 20 प्रमुख बिंदु :-
नगरीय निकाय चुनाव – 2025 हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी “अटल विश्वास पत्र” के 20 प्रमुख बिंदु :-
पाटन के बुनकर भवन का होगा जीर्णाेद्धार
पाटन में आयोजित परमेश्वरी महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल रायपुर, फरवरी 2023/पाटन का बुनकर भवन अभी अच्छी स्थिति में नहीं है। इसे ठीक करने की कार्यवाही होगी ताकि अधिकाधिक संख्या में लोगों को रोजगार मिल सके। कलेक्टर यहां निरीक्षण कर इसे बेहतर करने की दिशा में कार्रवाई करेंगे। यह बात मुख्यमंत्री […]