बिलासपुर, 08 फरवरी 2025/sns/- पंचायत आम निर्वाचन 2025 हेतु जारी आदर्श आचरण के दौरान रैली, सभा एवं प्रचार वाहनों की अनुमति के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी, कार्यपालिक दण्डाण्किारी एवं तहसीलदार को अधिकृत किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने इस आशय के आदेश जारी किए है। जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 के प्रावधानों के अनुपालन में चुनाव प्रचार सभाओं एवं प्रचार वाहनों में लाउडस्पीकरों के उपयोग, चुनाव सभाओं के आयोजन, जुलूस, रैली, रोड शो आदि निकालने, वाहनों की अनुमति सक्षम अधिकारियों से ली जानी होगी। इस आदेश के अनुसार जनपद पंचायत क्षेत्र हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी, तहसील मुख्यालयों की जनपद पंचायत क्षेत्र हेतु संबंधित तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी, उप तहसील मुख्यालयों की जनपद पंचायत क्षेत्र हेतु अतिरिक्त तहसीलदार, नायब तहसीदार एवं कार्यपालिका दण्डाधिकारी को अधिकृत किया गया है।
संबंधित खबरें
सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत विकास कार्य हेतु 08 लाख रुपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति
जगदलपुर, 25 नवंबर 2022/ कलेक्टर श्री चंदन कुमार द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त वित्तीय अधिकार का प्रयोग करते हुए बस्तर सांसद श्री दीपक बैज के द्वारा अनुशंसित एवं अनुविभागीय अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग जगदलपुर, जिला बस्तर द्वारा प्रदत्त तकनीकी स्वीकृति के आधार पर 08 लाख हजार रूपए की लागत से विकासखंड़ […]
महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक भर्ती हेतु लिपिक श्री विजय यादव को नियुक्त किया गया हेल्प डेस्क सहायक
जगदलपुर, 20 जनवरी 2022/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 23 जनवरी 2022 दिन रविवार को दो पालियों में पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया है। प्रथम पाली में खुली सीधी भर्ती परीक्षा पूर्वान्ह 9 बजे से 12.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में परिसीमित सीर्धी भर्ती परीक्षा अपरान्ह 2 बजे से 5.15 बजे तक […]
जिले में जनसमस्या निवारण शिविरों हेतु नोडल अधिकारी,सहायक नोडल अधिकारी एवं सदस्य किए गए
नियुक्त अम्बिकापुर 02 जुलाई 2024/sns/- छत्तीसगढ शासन सामान्य एवं जनशिकायत निवारण विभाग के निर्देशानुसार जिले में जनसमस्या निवारण शिविरों के निराकरण की प्रकिया हेतु जिले के लिए नोडल अधिकारी,सहायक नोडल अधिकारी एवं सदस्य नियुक्त किए गए हैं। सम्पूर्ण जिले के नोडल अधिकारी जिला कलेक्टर सरगुजा एवं सहायक नोडल अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी […]