दुर्ग, फरवरी 2025/sns/ नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत “जाबो कार्यक्रम” के तहत “जागो वोटर” अभियान के माध्यम से जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करने निरंतर प्रयास जारी है। इसी कड़ी में मतदाताओं को अपने अधिकारों व मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने महिलाओं ने रंगों से और फूलों से रंगोली बनाकर शत् प्रतिशत् मतदान की शपथ ली और मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया। रंगोली के जरिए उन्होंने प्रभावशाली तरीके से लोगों तक मतदान के प्रति प्रेरणा का संचार किया। इसके अलावा महिलाओं ने पारंपरिक रीति से कलश स्थापित कर जिले में निर्विघ्न निर्वाचन प्रक्रिया की कामना की। कलश स्थापना भारतीय संस्कृति में शुभ कार्यों की शुरुआत के प्रतीक के रूप में मानी जाती है। महिलाओं का यह उत्साहपूर्ण प्रयास सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है, साथ ही मतदान के महत्व को भी उजागर करता है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम हैं भारत के नवीन कानूनः मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
देश के लिए अहम विषय है बेहतर न्याय व्यवस्थाः गृहमंत्री श्री विजय शर्मा नवीन कानूनों के प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री महिला सुरक्षा एवं न्याय की भावना पर आधारित हैं भारत के नवीन कानून रायपुर, 19 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भारत के तीन नवीन कानूनों को लेकर कहा है […]
दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीमती शालिनी यादव के गृहग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, शोक संतृप्त परिवार को दी सांत्वना
स्वर्गीय श्रीमती शालिनी यादव के नाम पर होगा नगपुरा का नवीन कॉलेज रायपुर, 12 अप्रैल 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीमती शालिनी यादव के गृह ग्राम बोरई पहुंचे। जहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय श्रीमती शालिनी यादव का […]
अभियान ’’प्रयास’’ के तहत भेजा गया सुधार गृह
कवर्धा, मई 2023। माननीय नालसा एवं सालसा के आदेशानुसार अभियान ’’प्रयास’’ के तहत सार्वजनिक चैक चौराहों पर भिक्षा मांग कर जीवन यापन करने वाले बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों को चिन्हित कर उन्हें भिक्षा मांगकर जीवन यापन करने के संबंध में हतोत्साहित किए जाने एवं जीवन यापन के लिए अन्य साधन, रोजगार अपनाए जाने, प्रोत्साहित किए […]


