अम्बिकापुर, 05 फरवरी 2025/sns/- आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि सत्र 2025-26 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। जारी सारणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 14 फरवरी 2025 (रात्रि 12ः00 बजे तक) तक भरे जा सकते हैं। त्रुटि में सुधार 17 फरवरी से 21 फरवरी 2025 (रात्रि 12ः00 बजे तक) तक किया जाएगा। आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी विभागीय वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail एवं कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अम्बिकापुर/प्रशासकीय अधिकारी प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर एवं विकास खण्ड अंतर्गत संबंधित समस्त मण्डल संयोजकों से प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 शुरू
जिले के सभी विकास खंड में कलस्टरवार सर्वे टीम कर रही है कामकलेक्टर ने सर्वे टीम को गंभीरता से कार्य करने के लिए कहासुकमा, अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले दिन आज 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ हो गया है। इसी […]
‘‘विशेष कनिष्ठ कर्मचारी बोर्ड‘‘ बस्तर संभाग भृत्य पद की वरियता सूची जारी
सुकमा 21 फरवरी 2022/ कार्यालय कलेक्टर से प्राप्त जानकारी अनुसार विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग द्वारा भृत्य पद की वरियता सूची का प्रकाशन किया गया है। जारी सूची के अनुसार 3 मार्च को अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रथम 130 पुरूष अभ्यर्थी, 4 मार्च को क्रमानुसार अनुसूचित जनजाति वर्ग पुरूष एवं सामान्य वर्ग पुरूष […]
जनदर्शनः कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने दिव्यांग मीना को प्रदान की अन्त्योदय राशन कार्ड
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 सितम्बर 2023/ कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के नागरिकों के मांग, शिकायत आदि के आवेदन पत्र जनदर्शन में प्राप्त किए। इन आवेदनों में स्वेच्छानुदान स्वीकृत के बाद भुगतान करने, राशन कार्ड बनाने, संयुक्त राशन कार्ड से नाम हटाकर नया राशन कार्ड बनाने, दिव्यांग, परित्यक्ता और वृद्धा पेंश, […]