बिलासपुर, 21 जनवरी 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना कोटा के अंतर्गत रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 2 एवं सहायिका के 6 रिक्त पदों हेतु 31 जनवरी 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक आवेदिका कार्यालयीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक एवं स्पीड पोस्ट के माध्यम से एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय कोटा में आवेदन कर सकती है। आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
जनचौपाल में जिले के आमजनों की समस्याओं और मांगों से रू ब रू हुईं कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी
प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश सारंगढ़-बिलाईगढ़, 10 जुलाई 2023/ कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने आज जनचौपाल के माध्यम से लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने जनदर्शन में गंभीर बीमारी के इलाज में सहायता हेतु आए हितग्राहियों के आवेदन पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को […]
सामान्य प्रेक्षक श्री मीणा ने आईटी कॉलेज व मुकुटधर पाण्डेय कॉलेज में निर्मित स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
मतदान सामग्री वितरण एवं मतगणना हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश कोरबा 20 अप्रैल 2024/ कोरबा लोकसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री प्रेम सिंह मीणा ने आज लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों के लिए कोरबा के झगरहा स्थित आईटी कॉलेज एवं कटघोरा के मुकुटधर पांडेय शासकीय महाविद्यालय में निर्मित स्ट्रांग रूम का औचक […]
धान खरीदी केंद्र बारवी में उपलब्ध कराया गया 14 हजार नग बारदाना, मैपिंग कार्य पूर्ण होते ही धान खरीदी का कार्य शुरू होगा
उत्तर बस्तर कांकेर / दिसम्बर 2021-छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए 02 दिसम्बर 2021 को नवीन धान खरीदी केन्द्र बारवी की स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति उपरांत धान खरीदी केन्द्र हाटकर्रा से नवीन धान खरीदी केन्द्र बारवी के अंतर्गत आने वाले किसानों का मैपिंग किये जाने के लिए संचालक […]