बिलासपुर, 21 जनवरी 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना कोटा के अंतर्गत रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 2 एवं सहायिका के 6 रिक्त पदों हेतु 31 जनवरी 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक आवेदिका कार्यालयीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक एवं स्पीड पोस्ट के माध्यम से एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय कोटा में आवेदन कर सकती है। आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
जिले में अब तक 180.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
अम्बिकापुर 26 जुलाई 2024/sns/- भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहाँ बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 9.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 29.6, मि.मी. औसत वर्षा अम्बिकापुर तहसील में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में जून से अब तक 180.3 मि.मी. […]
लीगल सर्विस डे पर विधिक साक्षरता शिविरों की हुआ आयोजन
अम्बिकापुर, नवम्बर 2022 2022/ विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा जिला व सत्र न्यायाधीश श्री आर०बी०घोरे के मार्गदर्शन में सचिव श्री अमित जिंदल के द्वारा साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया। प्रथम कार्यक्रम का आयोजन संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय ला डिपार्टमेन्ट यू.टी.टी. अम्बिकापुर में हुआ। दूसरे […]
मुख्यमंत्री ने पदोन्नत आईएएस अधिकारियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
रायपुर जनवरी 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में पदोन्नत हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2006 बैच के अधिकारियों ने सौजन्य मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पदोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा के सभी अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2006 […]