मुंगेली दिसंबर 2024/sns/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार में सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में ग्राम स्तर, नगर पालिका स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि सुशासन के 01 साल पूरा होने पर परियोजना लोरमी एवं लोरमी 02 के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों एवं बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया गया। कार्यक्रम में सुशासन के संकल्प को पूरा करने सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा हुई।
संबंधित खबरें
आज 17 अभ्यर्थियों द्वारा लिया गया नाम निर्देशन पत्र एवं 17 नाम निर्देशन पत्र हुए जमा
अब तक कुल 67 अभ्यर्थियों ने लिए नाम निर्देशन पत्र जांजगीर-चांपा, अक्टूबर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के संदर्भ में जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्र के लिए आज 17 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिया गया एवं तीन विधानसभा क्षेत्रों से अभ्यर्थियों द्वारा 17 नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए। अब तक कुल […]
स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए अलग-अलग कार्यों, दायित्वों एवं व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी एवं सहयोगी कर्मचारी नियुक्त
गौरेला पेंड्रा मरवाही, सितंबर 2023/ आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए सभी आवश्यक तैयारियां चल रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए अलग-अलग कार्यों, दायित्वों एवं व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को नोडल अधिकारी, सहायक नोडल […]
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पूर्व सांसद श्री रावटे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया
रायपुर, 01 अगस्त 2022// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व सांसद श्री झाड़ूराम रावटे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने स्व. श्री रावटे के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की है।