अम्बिकापुर दिसम्बर 2024/sns/ उद्यानिकी विभाग द्वारा चिराग परियोजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में किसानों हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत मंगलवार को की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम छेरमुंडा, विकासखंड मैनपाट के ग्राम कलजीवा एवं ग्राम असकरा के कृषक हितग्राहियों को एकदिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में कृषकों एवं आजीविका समूह के सदस्यों को न्यूट्रीशन, सपोर्टिव एंड रिसिलिएंट हॉर्टिकल्चर के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं पोषण बाड़ी, जैविक खेती, सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, नर्सरी प्रबंधन, बीजों उपचार एवं उद्यानिकी फसलों के बारे में भी बताया गया।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति विश्व पटल पर होगी स्थापित केन्द्रीय मंत्री श्री उईके
रायपुर, 14 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति, परंपरा और जीवनशैली पर आधारित जनजातीय संग्रहालय का केन्द्रीय जनजातीय राज्य मंत्री श्री दुर्गा दास उइके ने अवलोकन किया और नवा रायपुर में बनाए गए इस संग्रहालय में आदिवासी जीवन शैली के प्रस्तुतीकरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस संग्रहालय के जरिए छत्तीसगढ़ की सांस्कृति विरासत […]
सतीश कुमार को 31 मार्च तक कार्यभार ग्रहण करने हेतु आदेश जारी
मुंगेली, मार्च 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव द्वारा आदेश जारी कर विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवा श्री सतीश कुमार पिता श्री कार्तिक राम जाति बैगा ग्राम कंचनपुर तहसील लोरमी को संबंधित पदांकन कार्यालय में 31 मार्च 2023 तक कार्यभार ग्रहण करने कहा गया है। जारी आदेश में आवेदक को अपनी शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण […]
शक्ति, भक्ति और ज्ञान तीनों को पूर्ण रूप से समाहित करते हैं, भगवान हनुमानः मुख्यमंत्री
पतोरा में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया हनुमान मंदिर वार्षिकोत्सव